Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Haryana Election 2024 : आप ने नाै उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, प्रो. छत्रपाल को यहां से मिला टिकट

Haryana Election 2024 : आप ने नाै उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, प्रो. छत्रपाल को यहां से मिला टिकट

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने मंलवार को नाै उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। सोमवार को ही भाजपा छोड़कर पार्टी में शामिल हुए प्रो. छत्रपाल (Prof. Chhatrapal) को बरवाला से उम्मीदवार घोषित किया गया है। पार्टी अब तक 29 उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है।

पढ़ें :- 2029 से लागू होगा महिला आरक्षण, लोकसभा सीटों में 50 फीसदी बढ़ोत्तरी का नया समीकरण तैयार

जानें किसे कहां से मिला टिकट?

साढाैरा से रीता बमनैया को टिकट दिया गया है। थानेसर से कृष्ण बजाज और इंद्री से हवा सिंह को प्रत्याशी घोषित किया गया है। रतिया से मुख्त्यार सिंह बाजीगर, आदमपुर से एडवोकेट भूपेंद्र बेनीवाल, बावल से जवाहर लाल को टिकट दिया गया है। फरीदाबाद से प्रवेश मेहता और तिगांव से अबाश चंदेला को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

पढ़ें :- डिप्टी सीएम के बयान से साबित हो गया कि सिलेंडर की जमाख़ोरी और कालाबाज़ारी भाजपाई ही कर रहे : अखिलेश यादव
Advertisement