1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दीपक ने हमारे तिरंगे और संविधान की रक्षा की है, इससे बड़ी देशभक्ति नहीं होती : राहुल गांधी

दीपक ने हमारे तिरंगे और संविधान की रक्षा की है, इससे बड़ी देशभक्ति नहीं होती : राहुल गांधी

उत्तराखंड के कोटद्वार के जिम संचालक दीपक कुमार ने बीते दिनों कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात और बातचीत की वीडियो को राहुल गांधी ने आज शेयर करते हुए दीपक को सच्चा देशभक्त बताया है। दीपक ने हमारे तिरंगे और संविधान की रक्षा की है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। उत्तराखंड के कोटद्वार के जिम संचालक दीपक कुमार ने बीते दिनों कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात और बातचीत की वीडियो को राहुल गांधी ने आज शेयर करते हुए दीपक को सच्चा देशभक्त बताया है। दीपक ने हमारे तिरंगे और संविधान की रक्षा की है।

पढ़ें :- पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, हाईकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत पर लगी रोक

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर दीपक कुमार और उनके मित्र विजय रावत के साथ मुलाकात का वीडियो साझा किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, करोड़ों भारतीयों के दिलों में सद्भाव और मोहब्बत की विचारधारा है, मगर मन में भय भी है-दीपक ने उन सभी को अपने साहस से राह दिखाई है। जो लोग नफ़रत फैलाकर समाज को डराने की कोशिश करते हैं, वो दरअसल कायर होते हैं – उनसे कभी भी डरो मत। दीपक ने हमारे तिरंगे और संविधान की रक्षा की है। नफ़रत के सामने डटकर खड़ा हुआ, कमज़ोर की हिफ़ाज़त की -इससे बड़ी देशभक्ति नहीं होती।

इस दिन से चर्चा में आए थे दीपक
बता दें कि, 26 जनवरी को कोटद्वार के पटेल मार्ग पर स्थित बाबा नाम की कपड़ों की दुकान के बाहर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। उनका आरोप था कि, 70 वर्षीय वकील अहमद की दुकान का नाम बदलना चाहिए। इस दौरान वहां पर झड़प हो गयी थी। इसी दौरान दीपक कुमार वहां पहुंचे और मामले में हस्तक्षेप करते हुए खुद को ‘मोहम्मद दीपक’ बताते हुए प्रदर्शनकारियों का सामना किया। इसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

 

पढ़ें :- बंगाल चुनाव: राहुल गांधी बोलें- नरेंद्र मोदी देशभक्त नहीं, बल्कि देशद्रोही हैं, US ट्रेड डील में हिन्दुस्तान को बेचने का काम किया
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...