Haryana Election: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को हरियाणा के नारायणगढ़ के हुड्डा ग्राउंड में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, हरियाणा की जनता ने मन बना लिया है-BJP को हराना है, कांग्रेस को जिताना है। भगवान श्री कृष्ण ने हरियाणा की धरती पर गीता का उपदेश दिया। ‘न्याय का संदेश’ यहीं से निकला था। इसी न्याय के संदेश ने हमारे धर्म, देश और संविधान को बनाया।
पढ़ें :- BJP candidates List: पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने जारी की 19 प्रत्याशियों की एक और लिस्ट, देखिए किसको कहां से मिला टिकट
उन्होंने आगे कहा, हरियाणा ने हमेशा देश की रक्षा की है। आपके बच्चे सरहदों पर जाकर देश की सुरक्षा करते हैं और देश के लिए जान देने को तैयार रहते हैं। लेकिन… पूरे देश को सुरक्षित रखने के बदले में पिछले 10 साल में आपको सिर्फ अपमान मिला। किसानों पर लाठियां बरसाईं, आंसू गैस के गोले दागे गए और हरियाणा के युवाओं को बेरोजगारी में धकेल दिया।
प्रियंका गांधी ने कहा, हरियाणा को मोदी सरकार से सिर्फ बड़े-बड़े वादे मिले हैं। BJP के नेता अब फिर जनता से नए-नए वादे कर रहे हैं। सवाल है: 10 साल सरकार में रहते हुए BJP ने अपने वादे पूरे क्यों नहीं किए? यहां के किसानों, महिलाओं, युवाओं और पहलवानों की सुनवाई क्यों नहीं हुई?
हरियाणा में जो कांग्रेस की लहर है, ये आपके सम्मान की लहर है। अगर आप किसी के बहकावे में आकर बंट जाएंगे, तो आपको आपका सम्मान वापस नहीं मिलेगा। संविधान ने आपको वोट का अधिकार दिया है, आप इसका बेहद सावधानी से इस्तेमाल करें। कांग्रेस आ रही है.. BJP जा रही है।