Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हरियाणा सरकार ने कई जिलों में इंटरनेट सेवा पर लगाई रोक

हरियाणा सरकार ने कई जिलों में इंटरनेट सेवा पर लगाई रोक

By शिव मौर्या 
Updated Date

चंडीगढ़। किसान आंदोलन के मद्देनजर हरियाणा की बीजेपी सरकार ने प्रदेश के 15 जिलों में इंटरनेट सेवाओं पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। हरियाणा सरकार ने जिन जिलों में यह रोक लगाई गई है, उनमें अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, रेवाड़ी और सिरसा शामिल हैं।

पढ़ें :- दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने न्यायमूर्ति मनमोहन, राजनिवास में LG ने दिलाई शपथ

इन जिलों में वॉयस कॉल को छोड़कर इंटरनेट की सभी सेवाएं 30 जनवरी, 2021 शाम 5 बजे तक के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है। आपको बता दें कि सोनीपत, पलवल व झज्जर में पहले ही इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगाई गई है। बता दें कि, किसान आंदोलन ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। राकेश टिकैत के आंसुओं ने बिखरते हुए आंदोलन को हवा दे दी है। लिहाजा, दिल्ली के बॉर्डर पर हजारों की संख्या में किसान पहुंचे हैं।

Advertisement