Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Haryana New CM: अगर हरियाणा में बनती है कांग्रेस की सरकार तो कौन बनेगा सीएम, सबसे ज्यादा इस नाम की चर्चा

Haryana New CM: अगर हरियाणा में बनती है कांग्रेस की सरकार तो कौन बनेगा सीएम, सबसे ज्यादा इस नाम की चर्चा

By शिव मौर्या 
Updated Date

Haryana New CM: हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बन रही है, जबकि भाजपा को यहां पर बड़ा झटका लग रहा है। अगर एग्जिट पोल के नतीजों के तरह ही आठ अक्टूबर को चुनाव के परिणाम आते हैं तो यहां 10 वर्षों बाद कांग्रेस की सरकार बनेगी। हालांकि, अब सवाल उठने लगा है कि, अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो मुख्यमंत्री कौन बनेगा? इसमें सबसे पहला नाम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी शैलजा का चल रहा है। अब देखना होगा कि, कांग्रेस आलाकमान किसके नाम पर मुहर लगाती है।

पढ़ें :- T20 WC 2026: टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान ने शुरू किया ड्रामा, भारत के साथ नहीं खेलेगा मैच

वहीं, भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विश्वास जताया है कि उनकी पार्टी राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। साथ ही उन्होंने कहा है कि आलाकमान तय करेगा कि हरियाणा का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। एग्जिट पोल्स की बात करें तो 90 सीटों में से 50-58 सीटों पर कांग्रेस के खाते में जाती दिख रही हैं। हरियाणा में बहुमत के लिए सिर्फ 46 सीटों की आवश्यक्ता है। वहीं, यहां भाजपा जीत की हैट्रिक लगाने से दूर होती नजर आ रही है। भाजपा को 20-28 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। 2019 के विधानसभा चुनाव में भगवा पार्टी 40 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी।

भूपेंद्र हुड्डा ने कहा, “कुमारी शैलजा हमारी वरिष्ठ नेता हैं।” कांग्रेस के लिए एक प्रमुख दलित चेहरा और पांच बार सांसद रहीं कुमारी शैलजा ने गुरुवार को संकेत दिया कि मुख्यमंत्री पद के लिए शीर्ष नेताओं द्वारा उनके नाम पर विचार किए जाने की संभावना है। हालांकि, कांग्रेस आलाकमान ये तय करेगा कि हरियाणा का सीएम कौन होगा?

 

पढ़ें :- Budget 2026: जानिए बजट में क्या-क्या हुआ सस्ता? कैंसर, शुगर जैसी दवाइयों पर मिलेगी बड़ी राहत
Advertisement