Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Haryana News : अरविंद केजरीवाल बोले- डर से भाजपा में जो गया वह भ्रष्टाचारी, जो जेल चला गया वह ईमानदार

Haryana News : अरविंद केजरीवाल बोले- डर से भाजपा में जो गया वह भ्रष्टाचारी, जो जेल चला गया वह ईमानदार

By संतोष सिंह 
Updated Date

हरियाणा। हरियाणा (Haryana)  के रोहतक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) नहीं, बल्कि उनके दोस्त चला रहे हैं। अगर पीएम मोदी दोस्त को छोड़ देंगे तो मैं उनका साथ दूंगा। केजरीवाल रविवार को रोहतक में आम आदमी पार्टी (AAP) के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे। हालांकि किसी वक्ता ने न तो एसवाईएल का मंच से जिक्र किया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Punjab Chief Minister Bhagwant Singh Mann) समारोह में नहीं पहुंचे। समारोह को प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता, अशोक तंवर व अनुराग ढांडा ने भी संबोधित किया।

पढ़ें :- UP News : कन्नौज और कानपुर में 10 मई को राहुल गांधी-अखिलेश यादव करेंगे संयुक्त जनसभा

दिल्ली के बाद पंजाब में सरकार बना चुकी आम आदमी पार्टी (AAP)का पूरा फोकस अब हरियाणा पर है। इसके लिए पार्टी ने सियासी गतिविधियों का केंद्र रोहतक को बनाया है। राजनीति में कहा जाता है कि रोहतक से दिया जाने वाला सियासी संदेश पूरे प्रदेश की राजनीति को प्रभावित करता है।

पढ़ें :- खड़गे का EC पर बड़ा अटैक,'वोटिंग आंकड़ा जारी करने में इतनी देरी क्यूं, क्या यह अंतिम परिणामों में गड़बडी करने का प्रयास तो नहीं है?

इतना ही नहीं, राजनीतिक दलों के लिए रोहतक हमेशा से राजनीतिक तौर पर केंद्र बिंदु रहा है। रोहतक ने सर छोटूराम से लेकर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पंडित भगवत दयाल शर्मा रोहतक से ही रहे हैं। ताऊ देवीलाल ने तीन बार रोहतक से लोकसभा चुनाव लड़ा। 10 साल मुख्यमंत्री रहे भूपेंद्र सिंह हुड्डा व अब 2014 से मुख्यमंत्री मनोहर लाल का भी जन्म रोहतक जिले में ही हुआ है।

हम तो 36 बिरादरी के हैं:  केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)  ने कहा कि हम 36 बिरादरी के हैं। उन्होंने कहा कि एक कहते हैं हम जाटों की पार्टी है, एक नॉन जाट की, हम तो 36 बिरादरी के हैं।

Advertisement