Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. वे कभी हिंदुओं का अपमान नहीं कर सकते…राहुल गांधी के बयान पर बोलीं प्रियंका गांधी

वे कभी हिंदुओं का अपमान नहीं कर सकते…राहुल गांधी के बयान पर बोलीं प्रियंका गांधी

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के हिंदुओ पर दिए गए बयान के बाद हंगामा मच गया। वहीं, अब राहुल गांधी के बयान पर भाजपा के नेताओं ने हमला शुरू कर दिया है। वहीं, विपक्षी नेता राहुल गांधी का बचाव कर रहे हैं। विपक्षी नेताओं इस बात पर जोर दिया है कि राहुल गांधी ने हिंदुओं के बारे में नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के बारे में टिप्पणी की थी। वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का बयान आया है।

पढ़ें :- VIDEO-एक्ट्रेस पार्वती ने बचपन में हुई घिनौनी हरकत और शोषण का किया चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं-'मुझे बहुत दर्द हुआ था'

प्रियंका गांधी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, मेरे भाई राहुल गांधी कभी हिंदुओं का अपमान नहीं कर सकते। उन्होंने बहुत साफ तौर पर BJP और उनके नेताओं के बारे में बोला है।

वहीं, कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि राहुल गांधी ने अपने संबोधन में भगवान शिव का उल्लेख किया। वेणुगोपाल के अनुसार ‘राहुल गांधी ने बताया कि असली हिंदू कौन है। भाजपा नेता चुनाव में हिंदुओं का इस्तेमाल ध्रुवीकरण के लिए करते हैं। वे चुनाव जीतने के लिए हिंदुओं का इस्तेमाल करते हैं। राहुल गांधी ने स्पष्ट रूप से अपनी बात रखी है और भाजपा नेता इसे लेकर गलत बयानबाजी कर रहे हैं।’

 

पढ़ें :- बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड खिलाड़ियों के आगे झुका, नजमुल इस्लाम को पद से हटाया
Advertisement