नई दिल्ली। देश में शिक्षा और स्वास्थ्य हर व्यक्ति की जरूरत है लेकिन अब ये आम लोगों से दूर हो गयी हैं। महंगी शिक्षा और स्वास्थ्य के कारण आम लोग इससे वंचित हो रहे हैं। अब आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का इस पर बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि, पहले इसे शिक्षा और स्वास्थ्य को सेवा माना जाता था लेकिन अब इसका व्यवसायीकरण हो गया है। आरएसएस प्रमुख का ये बयान काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि देश का आम आदमी महंगी शिक्षा और स्वास्थ्य के कारण बहुत ही परेशान है।
पढ़ें :- आईपीएल 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का कार्यक्रम रद्द, बीसीसीआई ने इस वजह से उठाया बड़ा कदम
सोशल मीडिया पर आरएसएस प्रमुख का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मोहन भागवत देश में महंगी शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। उन्होंने कहा, स्वास्थ्य और शिक्षा समाज के लिए बहुत बड़ी आवश्यकता बन गयी है। ज्ञान प्राप्त करने के लिए शिक्षा और ज्ञान प्राप्त करना है तो शरीर का स्वस्थ्य रहना जरूरी है।
स्वास्थ्य और शिक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण लेकिन अब दोनों आम लोगों की पहुंच से बाहर, हो गया है इसका व्यवसायीकरण…RSS प्रमुख मोहन भागवत pic.twitter.com/vp8qe0eoqO
— Pardaphash Today (@PardaphashToday) August 10, 2025
पढ़ें :- Groundwater Turns Toxic : CSIR-IITR की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, वाराणसी, उन्नाव, अमरोहा समेत पूर्वी यूपी के पानी में मिला यूरेनियम
हम देखते हैं अच्छी शिक्षा और अच्छे स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए आदमी अपना घर बेच देता है। लेकिन दुर्भाय ये है कि, आज शिक्षा और स्वास्थ्य समान्य व्यक्ति की पहुंच से बाहर है। ये अब सहज सुलभ और सस्ती नहीं रही। उन्होंने आगे कहा, स्वास्थ्य और शिक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और पहले इन्हें सेवा माना जाता था, लेकिन अब दोनों आम लोगों की पहुंच से बाहर हैं, दोनों का व्यवसायीकरण हो गया है। ये न तो सस्ती हैं और न ही सुलभ।