Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Health Care: विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है मुनक्का खाने से होते हैं कई फायदे

Health Care: विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है मुनक्का खाने से होते हैं कई फायदे

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

मुनक्का तमाम पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन ,मिनरल्स और फाइबर एंटी ऑक्सीडेंट्स पाये जाते है। मुनक्का यानी काली किशमिश खाने में मीठी होती है। मुनक्का को पानी में रातभर भिगोकर खाना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। वयस्कों के लिए डेली तीन से चार मुनक्के भीगे हुए खाना फायदेमंद हो सकता है। वहीं बच्चों को एक या दो मुनक्का खाना चाहिए।

पढ़ें :- सीएम योगी ने लखीमपुर खीरी के इस गांव का नाम बदला, बोले- 'एक भी मियां नहीं और नाम मियांपुर'

मुनक्का में विटामिन ए, विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते है। जो आंखो के लिए फायदेमंद होते है। विटामिन ए खासतौर से आंखो के लिए फायदेमंद माना जाता है। आंखो की रोशनी बढ़ाने में हेल्प करता है। मुनक्का में पोटैशियम ,मैग्नीशियम और एंटी ऑक्सीडेंट्स पाये जाते है।

जो पाचन बो बेहतर करता है। एसिडिटी की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। मुनक्का की तासीर ठंडी होती है। इसलिए पाचन के लिए अच्छा होता है।

मुनक्के में मौजूद पोटेशियम, फाइबर और एंटी-ऑक्सिडेंट्स दिल को हेल्दी रखने में मदद करता है। मुनक्का का सेवन करने से दिल की बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सकता हैं। इसमें मौजूद फाइबर कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी मदद करता है। यह ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने में भी मदद करता है, जो दिल के लिए काफी फायदेमंद होता है।

पढ़ें :- UP Mudra Loan Scam : मुद्रा लोन घोटाले में यूनियन बैंक मैनेजर गिरफ्तार, करोड़ों की ठगी का इस तरह चलाता था नेटवर्क
Advertisement