Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Health Care: आम खाने के बाद निकल आते हैं दाने या फुंसियां तो खाने से पहले जरुर ध्यान में रखें ये बातें

Health Care: आम खाने के बाद निकल आते हैं दाने या फुंसियां तो खाने से पहले जरुर ध्यान में रखें ये बातें

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

कई लोगो को आम खाने के बाद मुंह पर एक्ने या शरीर पर दाने या फोड़े आदि होने लगते है। अगर आप भी ऐसे लोगो में से जिन्हे आम खाने के बाद एक्ने की समस्या हो जाती है तो आज हम आपको इससे निपटने का तरीका बताने जा रहे है।जिससे आम खाने के बाद आपको यह दिक्कत नहीं होगी।

पढ़ें :- बीजद के राज्यसभा नेता पद से सस्मित पात्रा ने दिया इस्तीफा, नवीन पटनायक ने किया स्वीकार

आम में तमाम पोषक तत्व पाये जाते है जैसे फाइबर, विटामिन सी, मैग्नीशियम और पौटैशियम शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आम में फाइटिक एसिड भी होता है जो फुंसी होने का कारण बनता है। फाइटिक एसिड शरीर के तापमान को बढ़ाता है। इस गर्माहट के कारण चेहरे पर एक्ने और ब्रेकआउट्स की दिक्कत हो जाती है।

वहीं अगर आमकेमिकल से पकाएं हो तो चेहरे पर फुंसियां निकल सकती है। आम के अंदर हाई शुगर कंटेट होता है। जो इसे बेहद मीठा बनाता है। जरुरत से अधिक मीठा का सेवन फुंसियों की वजह बनाता है। वहीं आम सीधे तौर पर अगर फुंसिययों का कारण ना बने तो इसमें एलर्जी वाले संब्सटेंस होते हैं जो फउसिंयों या एक्ने का कारण बनते है।

आम का फोर्टिफाइड जूस भी फुसियों का कारण बनता है।
आम को खाने के बाद फुसियां न हो इसके लिए जरुरी है जरुरी है कि दिन में एक या दो आम ही खाएं। इससे अधिक आम ना सिर्फ फुसियों बल्कि पेट की गड़बड़ी काकारण भी बन सकते है। इसके अलावा आम खाने से पहले आम को कुछ घंटों के लिए पानी में भिगो जरुर दें।

पढ़ें :- Cough Syrup Case : कफ सिरप कांड के सरगना शुभम जायसवाल के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी
Advertisement