Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. Health Tips : गोल और लंबी लौकी में कौन सी होती है ज्यादा फायदेमंद, खरीदने से जानें ये बड़ा अंतर

Health Tips : गोल और लंबी लौकी में कौन सी होती है ज्यादा फायदेमंद, खरीदने से जानें ये बड़ा अंतर

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

अक्सर बाज़ार में दो तरीके लौकी आप देखे होंगे।  एक गोल लौकी और एक लंबी लौकी जब की दोनों के स्वाद चेज़ होते हैं। ऐसे में लंबी लौकी हर सीजन में उपलब्ध होती है।इसीलिए अक्सर लोग  इसकी  सब्जी बनाते हैं। दोनों की किस्म अलग होती हैं। ऐसे में आपको जान लेना जरूरी है कि कौन सी लौकी आपको खरीदकर खानी चाहिए। गोल लौकी फायदा करती है या लंबी लौकी ज्यादा फायदेमंद होती है। आइए जानते हैं कि  आखिर दोनों में क्या अंतर होता है।

पढ़ें :- Groundwater Turns Toxic : CSIR-IITR की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, वाराणसी, उन्नाव, अमरोहा समेत पूर्वी यूपी के पानी में मिला यूरेनियम

कौन सी लौकी है  फायदेमंद  

वहीं अगर हम बात करें कि दोनों लौकी की की बात करें तो आपके सहत के लिए दोनों ही बहुत फायदेमंद है। कई बार लोग  बाज़ार से सुखी और पकी लौकी  लेकर आते हैं। लेकिन  बता दें आप जितनी कच्ची लौकी लेकर आएंगे उतनी ही सब्जी अच्छी बनेगी।

गोल और लंबी लौकी में अंतर, जरूर जान लें

मार्केट में लौकी की दो किस्में मिलती है जिसमें गोल लौकी और लंबी लौकी शामिल हैं। दोनों लौकी की किस्म अलग होती हैं। गोल लोकी की किस्म को नरेन्द्र माधुरी और लंबी लौकी की किस्म को शिवानी माधुरी होती है। गोल लौकी को देसी लौकी भी कहते हैं और इसका स्वाद काफी अच्छा होता है। गोल लौकी आसानी से गल जाती है। इसकी सब्जी एकदम घुली हुई बनती है। वहीं लंबी लौकी कई बार हाईब्रिड भी हो सकती है और इंजेक्शन वाली भी हो सकती है। अगर बाजार में लंबी और गोल लौकी दोनों मिल रही हैं तो आपको गोल लौकी ही खरीदनी चाहिए।

पढ़ें :- Naagkesar Ke Fayde : खुशबूदार जड़ी-बूटी नागकेसर सेहत के लिए मानी जाती है बेहद फायदेमंद , कई समस्याओं में असरदार

लौकी में कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं?

लौकी में विटामिन सी, विटामिन बी पाया जाता है। लौकी में विटामिन ए, विटामिन ई, आयरन, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल भी पाए जाते हैं। लौकी में जिंक, फोलिक एसिड, कॉपर और सेलेनियम भी पाया जाता है। वहीं लौकी कैल्शियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्वों से भरपूर है। फाइबर और पानी की मात्रा भी लौकी में भरपूर होती है।

लौकी खाने के फायदे

लौकी खान से वजन कम होता है। लौकी खाने से गट हेल्थ में सुधार आता है। लौकी खाने से ब्लड शुगर कम रहता है। लिवर के मरीज के लिए लौकी दवा का काम करती है। पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए लौकी फायदेमंद सब्जी है। आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए लौकी बहुत ही फायदेमंद सब्जी है।

 

पढ़ें :- Coconut Buying Tips :  गर्मियों में मीठा नारियल कैसे चुनें ?  जानिए एक्सपर्ट टिप्स
Advertisement