Health Tips : दोस्तों अगर आप को भी अपनी सेहत अच्छी रखना हो तो आपको बता दें कि रोज केवल एक सेब अपने नाश्ते में शामिल कर लेंगे तो पूरा दिन आप अपने आपको फ्रेस, सेहतमंद पायेंगे। सेब खाने के फायदे बहुत होते है पर ज्यादा खाने से इसके नुकसान भी होते है। वो कहते हैं न कि किसी चीज की अति नुकसान देय होता है। इसी प्रकार सेब के खाने के भी नुकसान होते हैं पर इसके फायदे को देखा जाये तो नुकसान इतना मायने नहीं रखता। इसलिए अगर केवल एक सेब आप अपने रोज के नास्ते में सेवन करें तो कोई समस्या नहीं आयेगी बल्कि इसका दोगुना फायदा मिलेगा।
पढ़ें :- AKTU 24th Convocation Ceremony : कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल, बोलीं- लव मैरिज का विरोध नहीं, पहले आत्मनिर्भर बनिए फिर करिए शादी
आप को बतादें कि सेब एंटीऑक्सिडेंट, पोटैशियम, फाइबर और विटामिन सी से भरपूर रहता है। सेब का सेवन हृदय रोगियों के लिए गुणकारी होता है। एक बता और बता दें कि सेब दांतों के साथ मसूड़ों को भी सेहतमंद रखता है इसे खाने से इससे जो लार बनता वो मुंह की सफाई में बहुत उपयोगी है। मुह के बैक्टीरिया को रोकने में मदद करता है। जिससे दांत और मसूड़े स्वस्थ रहते हैं।
इसके लिए आप को सेब धीरे-धीरे चबाकर खाना चाहिये। तो अब से आप भी खाएं सेब। रोज एक सेब दिल दिमाग और पूरे शरीर को रखेगा तरोताजा। दिन भर खुद को कूल-कूल करेंगे फील।