Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Health Tips: शर्ट के बाहर झांकते तोंद से लेकर डायबिटीज तक में बेहद फायदेमंद हैं पुदीना और करीपत्ता

Health Tips: शर्ट के बाहर झांकते तोंद से लेकर डायबिटीज तक में बेहद फायदेमंद हैं पुदीना और करीपत्ता

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

टाईम बे टाईम अनाप शनाप कुछ भी खा लेने की वजह से अधिकतर लोगों को मोटापा की समस्या हो जाती है। साथ ही डायबिटीज जैसी कई बीमारियों को भी न्यौंता देती है। हेल्थ एक्सपर्ट की माने तो वजन बढ़ने से डायबिटीज और हाइपरटेंशन दोनो का मुख्य कारण माना जाता है।

पढ़ें :- Health care: इन छह चीजों को डेली खाने से आप रहेंगे हेल्दी, नहीं पड़ेगी डॉक्टर की जरुरत

साथ ही ह्दय संबधित दिक्कतें होने का भी खतरा रहता है। आज हम आपको कीचन में मौजूद पत्तियां जिनका यूज हम खाने ता जायका बढ़ाने के लिए करते है उनसे मोटापा कम कर सकते हैं। जिसमें से एक पुदीना है।

बहुत कम लोग जानते है खाने में रिफ्रेशमेंट के लिए यूज किए जाने वाले पुदीना वजन को कम करने में भी मददगार साबित हो सकता है। दरअसल, पुदीना में भूख को कंट्रोल करने की क्षमता होती है इसका सेवन करने से बार बार खाने की इच्छा या भूख कम लगती है।

जिससे वजन कम होता है। साथ ही पुदीना में गैस, एसिडीटी और ब्लोटिंग की परेशानी में भी आराम मिलता है। इसके अलावा करी पत्ता भी काफी फायदेमंद होता है। करी पत्ता पाचन शक्ति को मजबूत करते हुए मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने का काम करता है।

करी पत्ते में कैलोरी बहुत कम मात्रा में पायी जाती है। साथ ही फाइबर पाया जाता है। इससे भूख कंट्रोल करने में मदद मिलती है।करी पत्ता शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में हेल्प करता है। जिससे वजन कम होता है।

पढ़ें :- खाना पकाने के लिए नॉनस्टिक बर्तनों का इस्तेमाल सेहत के लिए फायदेमंद या नुकसानदायक
Advertisement