Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Healthy Breakfast: प्रोटीन से भरपूर साबूत मूंग की दाल का ऐसे बनाएं सलाद, खाने से होते है कई गजब के फायदे

Healthy Breakfast: प्रोटीन से भरपूर साबूत मूंग की दाल का ऐसे बनाएं सलाद, खाने से होते है कई गजब के फायदे

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

साबूत हरी मूंग की दाल कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें आयरन, कॉपर, मिनरल्स, फोलेट, फाइबर, विटामिन बी6 और पोटैशियम और मैग्निशियम पाया जाता है। इतना ही नहीं साबूत हरी मूंग की दाल में खूब फाइबर पाया जाता है। जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में हेल्प करता है।’

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

अगर आप प्योर वेजीटेरियन हैं तो आपके लिए सबसे बेहतरीन प्रोटीन का स्त्रोत हरी साबूत मूंग की दाल है। इसका सेवन करने से अंडा और चिकन के बराबर प्रोटीन मिलता है। साबूत हरी मूंग की दाल को रातभर के लिए भिगो के रख दें और सुबह इसका सेवन करें। इसमें पोटैशियम और आयरन अधिक मात्रा में पाया जाता है। जो ब्लड प्रेशर की कम करने में हेल्प करता है और मसल्स क्रैम्प्स से बचाता है।

मूंग का सलाद बनाने के लिए जरुरी सामग्री

1 कप अंकुरित मूंग
आधा कटा हुआ खीरा
आधा कटा हुआ गाजर,
मध्यम आकार का कटा हुआ प्याज
1 टमाटर
1/2 अनार
1 छोटा चम्मच नमक
1 बड़ा चम्मच काली मिर्च

मूंग का सलाद बनाने का ये है तरीका

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

हरी मूंग का सलाद बनाने के लिए सबसे पहले मूंग को 7 से 8 घंटे के लिए भिगोकर रखें। तय समय के बाद मूंग को पानी से छानकर बाहर निकालें।
अब गैस ऑन करें और एक बड़े बतर्न में 2 गिलास पानी और फिर उसमें मूंग डालें।

मांग को अच्छी तरह उबालें। जब मुंग उबल जाए तब गैस बंद कर दें।अब मूंग को छानकर एक बड़े बर्तन में रखें इसमें आप आधा कटा हुआ खीरा, आधा कटा हुआ गाजर, मध्यम आकार का कटा हुआ प्याज, 1 टमाटर, 1/2 अनार डालें और आपस में अच्छी तरह मिलाएं। अब, इसमें स्वाद अनुसार नमक और आधा चम्मच काली मिर्च डालें और अच्छी तरह मिलाएं। आपका प्रोटीन से भरपूर सलाद तैयार है।अब इसे पेलत में निकला कर खाएं।

Advertisement