Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Heartbreaking video: आगरा में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बंपर में फंसे दो युवकों को घसीटता रहा ड्राइवर, नही लगाई ब्रेक

Heartbreaking video: आगरा में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बंपर में फंसे दो युवकों को घसीटता रहा ड्राइवर, नही लगाई ब्रेक

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के आगरा से दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां हाईवे पर एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी। जिसकी वजह से बाइक सवार दो लोग बाइक समेत ट्रक के बंपर में फंस गए। ट्रक ड्राइवर भागने की कोशिश में बाइक सवार दोनो लोगो को काफी दूर तक घसीटता ले गया। इस दौरान बाइक सवार चीखते चिल्लाते रहे। इस हादसे के वीडियो ने लोगों को पूरी तरह से झकझोर कर रख दिया है।

पढ़ें :- UP News : योगी सरकार ने कर्मचारियों को दिया 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75 फीसदी रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र?

रोंगटे खड़े कर देने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ट्रक के बंपर में फंसे दो लोगों को चीखते-चिल्लाते देखा जा सकता है। बाइक में टक्कर मारने के बाद ट्रक ड्राइवर भागा चला जा रहा था। दोनों युवक गंभीर रुप से घायल है। मौत उनके बेहद करीब थी। ऐसे में उनका जिंदा बचकर निकलना किसी चमत्कार से कम नहीं है।

पढ़ें :- सीएम योगी, बोले- फॉरेंसिक साक्ष्यों की शुद्धता और समयबद्धता से यूपी में सुनिश्चित होगा न्याय

जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों युवक ट्रक रोकने की गुहार लगा रहे हैं। मगर ट्रक ड्राइवर ट्रक नहीं रोकता है। आखिर में कुछ गाड़ियों ने ट्रेक को ओवरटेक करते हुए रोकने की कोशिश की। कई लोगों ने ट्रक के सामने ही गाड़ी लगा दी, जिसके कारण ट्रक ड्राइवर को ब्रेक लगाना पड़ गया। गुस्साए लोगों ने ट्रक ड्राइवर को जमकर पीटा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

ट्रक रुकने के बाद बंपर में फंसे दोनों युवकों को खींच कर बाहर निकाला गया। इस दौरान उन्हें काफी गंभीर चोटें आई थीं। काफी दूर से घसीटने के कारण दोनों का पूरा शरीर लहूलुहान हो गया था। लोगों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

आगरा के छत्ता थाना क्षेत्र के एसपी का कहना है कि यह घटना रविवार की रात की है। ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Advertisement