नई दिल्ली। देश से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून (South-West Monsoon) की विदाई के साथ ही अब पूर्वोत्तर मॉनसून (Northeast Monsoon) की बारिश शुरू हो गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की मानें तो भारत के दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग (Meteorological Department) की तरफ से जारी अलर्ट के मुताबिक, तमिलनाडु, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों भारी बारिश के आसार हैं। यह बारिश अगले दो दिनों तक जारी रह सकती है।
पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे
आईएमडी (IMD) की मानें तो आज से पूरे देश से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून (South-West Monsoon) की विदाई हो चुकी है, और इसके साथ ही पूर्वोत्तर मॉनसून की सक्रियता भी शुरू हो गई है। बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) के दक्षिणी हिस्से में बने कम दबाव क्षेत्र के चलते तमिलनाडु, पुदुचेरी और रायलसीमा सहित अन्य क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने बताया है कि यह कम दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटों में और गहराएगा, जिससे तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
कैसी रही पिछले 24 घंटों में मौसम की स्थिति
पिछले 24 घंटों के दौरान आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों, मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों, तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश दर्ज की गई है। इसमें विशेष रूप से आंध्र प्रदेश के नेल्लोर और बापटला जिलों में 15 सेंटीमीटर तक वर्षा हुई, जबकि तमिलनाडु के पुडुकोट्टई और चेन्नई में भी काफी बारिश देखी गई।
अगले दो दिन भारी बारिश
पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई
15 से 17 अक्टूबर के बीच तमिलनाडु, पुदुचेरी, केरल और कर्नाटक में भारी बारिश जारी रहेगी। रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश में भी 16 अक्टूबर तक भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के दक्षिणी हिस्सों में तेज हवाओं और खराब मौसम की संभावना है। हवाओं की गति 35 से 55 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।