Heavy Snow In Mongolia : पूर्वी मंगोलिया में भारी हिमपात के कारण जनजीवन असामान्य हो गया है। बर्फ में कार में फंसने की वजह से दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गयी है। खबरों के अनुसार, मंगोलियाई क्षेत्र का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा 38 सेमी तक मोटी बर्फ से ढका हुआ है, जिससे अत्यधिक सर्द मौसम का खतरा बढ़ गया है। खबरों के अनुसार, कार में सवार एक ही परिवार के सभी चार सदस्य मंगलवार को सुखबतार प्रांत के दरिगंगा सूम से ग्रामीण इलाके स्थित अपने घर वापस जाते समय बर्फ में फंस गये। उन सभी के शव गुरुवार अपराह्न उनकी कार में पाये गये।
पढ़ें :- US Midterm Result 2026 : रिपब्लिकन पार्टी में बड़ी फूट का दावा, ट्रम्प का साथ छोड़ सकते हैं विदेश मंत्री रूबियो, उपराष्ट्रपति वेंस भी बना रहे हैं दूरी
आने वाले दिनों में देश के बड़े हिस्से में भारी हिमपात होने और बफीर्ला तूफान आने की आशंका है, साथ ही औसत हवा की गति 18 से 24 मीटर प्रति सेकंड तक पहुंचने के आसार हैं।