Hero HF 100 : Hero की पॉपुलर HF 100 मोटरसाइकिल अपने बेहतरीन माइलेज और मेंटीनेंस के लिए जानी जाती है। GST Cut के बाद इस मोटरसाइकिल को लेना और भी आसान हो गया है। हीरो एचएफ 100 अब GST कट के बाद ₹56,250 (एक्स शोरूम, नोएडा) में उपलब्ध है, जिससे यह भारत की सबसे किफायती और बेहतरीन माइलेज वाली बाइक बन गई है। इसकी कीमत पहले की तुलना में लगभग ₹5000 कम हुई है।
पढ़ें :- CFMoto 550CL-C Cruiser Bike : नई सीएफमोटो 550सीएल-सी क्रूज़र बाइक अधिक क्षमता से तैयार , जानें इंजन और अपडेटेड स्टाइलिंग
इंजन और माइलेज
वहीं इंजन और माइलेज की बात करें तो इस मोटरसाइकिल में 97.2 cc का इंजन मिलता है, जो 8.02 PS का पावर और 8.05 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ यह इंजन शहर और गांव में चलाने के लिए काफी बेहतर है।
माइलेज के मामले में हीरो एचएफ 100 का माइलेज 70 kmpl है। इसमें 9.1 लीटर का फ्यूल टैंक है, जिसे फुल कराने पर 700 KM तक की रेंज दे सकती है। लो बजट में बेहतर विकल्प मानी जा रही है।
पढ़ें :- Mercedes-Benz Maybach S-Class 2026 : मर्सिडीज-बेंज ने अपनी नईमेबैक एस-क्लास 2026 को किया पेश , जानें इंजन और फीचर्स