Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अरे, महिला हो कुछ जानती नहीं हो…विधानसभा में ये क्या बोल गए सीएम नीतीश कुमार?

अरे, महिला हो कुछ जानती नहीं हो…विधानसभा में ये क्या बोल गए सीएम नीतीश कुमार?

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। इसके कारण विपक्षी दलों ने उनपर निशाना साधना शुरू कर दिया है। उन्होंने आरजेडी विधायक रेखा देवी के भाषण पर ऐतराज जताते हुए कहा कि, आप क्या बोल रही हैं। ‘अरे, महिला हो। कुछ जानती नहीं हो। बोल रही है, कहां से आकर। इन लोगों के साथ आकर। अरे 2005 के बाद ही न महिला को आगे बढ़ाए हैं। ऐसे ही बोल रही हो, फालतू। इसीलिए हम कह रहे हैं कि चुपचाप सुनो।’

पढ़ें :- चिराग पासवान की पार्टी के जिलाध्यक्ष ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने पाॅक्सो एक्ट में किया गिरफ्तार

इसके बाद आरजेडी विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर नीतीश कुमार ने कहा कि, क्या हुआ, सुनोगे नहीं। हम तो सुनाएंगे। नीतीश कुमार ने कहा कि हमने तो सबके लिए तय कर दिया कि उन्हें आरक्षण मिले। हमने आरक्षण की सीमा को बढ़ाकर 50 से 75 तक कर दिया है।

बिहार सीएम के इस तरह महिला विधायक पर भड़कने पर विपक्ष ने माफी की मांग की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस बयान पर आरजेडी विधायक रेखा देवी ने कहा कि, वह हम सबके मुख्यमंत्री हैं, लेकिन उन्होंने बोलने का तरीका होना चाहिए। आप महिला के बारे में बात कर रहे हैं। रेखा देवी ने कहा, महिला के साथ बोलने का एक तरीका होता है, लेकिन सीएम तो वह तरीका ही भूल गए। महिला क्या है, आखिर वह कुछ नहीं है। धरती माता कौन है। बताइए महिला से कहते हैं कि वह कुछ नहीं जानती है। कैसे आ गई महिला। हर घर में मां, बहन और बेटी हैं।

 

पढ़ें :- CJI सूर्यकांत का दो टूक आदेश, बोले-मंदिर का पैसा भगवान का है, घाटे में डूबे बैंकों के लिए नहीं हो सकता इस्तेमाल
Advertisement