Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अनिल देशमुख पर लगे आरोपो की जांच करेंगे हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज, उद्धव सरकार का फैसला

अनिल देशमुख पर लगे आरोपो की जांच करेंगे हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज, उद्धव सरकार का फैसला

By शिव मौर्या 
Updated Date

मुंबई। महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख के ऊपर 100 करोड़ रुपये की वसूली का आरोप लगा है। इसको लेकर कई दिनों से महारष्ट्र की सियासत गर्म है। वहां पर आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इसके खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।

पढ़ें :- Emergency landing of helicopter : महाराष्ट्र में इंडियन आर्मी के हेलीकॉप्टर की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग, सभी 4 जवान सुरक्षित

राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने इस बात की जानकारी दी और बताया कि हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज इस मामले की जांच करेंगे। बता दें कि, मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने पत्र लिखकर अनिल देशमुख पर 100 करोड़ रुपये की वसूली का आरोप लगाया था।

उन्होंने कहा कि देशमुख ने सचिन वाजे से वसूली के लिए कहा है। जिसके बाद महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल सा आ गया था। बता दें कि कुछ दिन पहले ही अनिल देशमुख ने अपने ऊपर लगे आरोपों की जांच के लिए मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखी थी। अनिल देशमुख ने 25 मार्च को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखी थी और परमबीर सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की मांग की थी।

 

पढ़ें :- कांग्रेस और इंडी अघाड़ी का एक ही एजेंडा है- सरकार बनाओ, नोट कमाओ...महाराष्ट्र में बोले PM मोदी
Advertisement