Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Himachal Pradesh : हिमाचल प्रदेश में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दिया इस्तीफा ,कहा- कठोर निर्णय लेने पड़ते हैं

Himachal Pradesh : हिमाचल प्रदेश में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दिया इस्तीफा ,कहा- कठोर निर्णय लेने पड़ते हैं

By अनूप कुमार 
Updated Date

Himachal Pradesh : हिमाचल प्रदेश  में राज्यसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच सुक्खू सरकार के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि मैं इस सरकार में नहीं रहूंगा। साथ ही उन्होंने कहा कि हम चाहेंगे कि सरकार हर हाल में बचे। उन्होंने कहा कि इसको लेकर मैंने प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को इस बारे में बता दिया है। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि कभी-कभी कठोर निर्णय लेने पड़ते हैं और वर्तमान हालात को देखते हुए मैं इस सरकार में नहीं रह सकता हूं।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को राज्यसभा की एक सीट के लिए मतदान हुआ। इस दौरान प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल देखने को मिली। जहां पहले मुकाबला एक तरफा नजर आ रहा था बाद में सारे सियासी समीकरण उलझते दिखाई दिए। दरअसल, कुल 68 वोटों में से 34 वोट कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी और 34 ही वोट बीजेपी प्रत्याशी हर्ष महाजन के पक्ष में पड़े। मामला बराबर रहने की वजह से नियम के अनुसार ड्रॉ ऑफ लॉट्स के तहत पर्ची निकाली गई।

इस पर्ची में बीजेपी प्रत्याशी हर्ष महाजन का नाम निकला और उन्हें विजेता घोषित कर दिया गया। इसके साथ से अब कांग्रेस सरकार के सामने संकट नजर आ रहा है। बीजेपी सूक्खू सरकार को घेरने में लगी है। इसी बीच आज पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर राज्यपाल से मुलाकात करने वाले है।

Advertisement