1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली सीएम हाउस में आप राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से बदसलूकी? जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली सीएम हाउस में आप राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से बदसलूकी? जांच में जुटी पुलिस

देश की राजधानी दिल्ली से हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल (Rajya Sabha MP Swati Maliwal) ने सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) के स्टाफ के खिलाफ सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल (Rajya Sabha MP Swati Maliwal) ने सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) के स्टाफ के खिलाफ सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal, former chairperson of Delhi Women’s Commission) ने सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) के आवास पर उनके पीए विभव कुमार पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। सूत्रों के मुताबिक, इस संबंध में सुबह करीब 9 बजे सीएम आवास से मालीवाल ने पीसीआर कॉल की थी। कॉल के बाद दिल्ली पुलिस सिविल लाइंस (Delhi Police Civil Lines) स्थित मुख्यमंत्री आवास पर पहुंची।

अब तक पुलिस को नहीं दी शिकायत

स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने अभी तक इस संबंध में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है। वह पहले मीडिया से बात करने जा रही हैं, उसके बाद दोबारा थाने आकर शिकायत देंगी। स्वाति ने एसएचओ को बताया कि उनके पास मीडिया वालों के कॉल आ रहे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पुलिस जब मौके पर पहुंची तो स्वाति नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने उन्हें फोन किया तो उन्होंने कहा कि शिकायत बाद में देंगे। प्रोटोकॉल के तहत दिल्ली पुलिस सीएम हाउस के अंदर नहीं जा सकती है। पीसीआर कॉल की सच्चाई क्या है? पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है। विशेष आयुक्त कानून व्यवस्था रवींद्र सिंह यादव ने खबर की पुष्टि की है।

मामले को निपटाने में लगे कई नेता

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने सीएम केजरीवाल के उकसाने पर विभव पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। ऐसे में स्वाति अगर शिकायत देती हैं तो पुलिस केजरीवाल को भी मुकदमे में आरोपित बना सकती है। पुलिस के आला अधिकारी इस पर विचार कर रहे हैं। सीएम आवास में तमाम नेता इस मामले को निपटाने में लगे हुए हैं। स्वाति से अनुरोध किया जा रहा है कि वह शांत हो जाएं और कोई शिकायत ना दें।

अधिकारियों ने कहा कि कथित मौखिक झगड़े के बाद मालीवाल ने पीसीआर कॉल भी की। उन्होंने कहा, दो कॉल सुबह 10 बजे की गईं। इसके बाद सिविल लाइंस थाने (Civil Lines Police Station) की एक टीम मुख्यमंत्री आवास पहुंची। मुख्यमंत्री आवास या आम आदमी पार्टी की ओर से अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal)ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दी है। इसमें आरोप है कि मुख्यमंत्री के कहने पर विभव ने उनको पीटा है। दिल्ली पुलिस ने शिकायत ले ली है, लेकिन आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से इनकार कर रही है।

पुलिस जानकारी के मुताबिक, सुबह 9:34 बजे पीएस सिविल लाइंस में एक पीसीआर कॉल आई।जिसमें एक महिला ने कहा कि उसके साथ सीएम हाउस में मारपीट हुई है। कुछ देर बाद सांसद मैडम थाना सिविल लाइंस आईं, लेकिन बाद में शिकायत देने की बात कहकर चली गईं।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है

दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा ने कहा कि राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई हिंसा और प्रताड़ना बहुत गंभीर अपराध

पढ़ें :- रामपथ पर साकार हुई रामायण, ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमी अयोध्या

इस मामले पर सियासत शुरू हो गई है। दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋचा पांडेय मिश्रा (Delhi BJP Mahila Morcha President Richa Pandey Mishra) ने कहा कि केजरीवाल के घर में राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल (Rajya Sabha MP Swati Maliwal) के साथ हुई हिंसा और प्रताड़ना बहुत गंभीर अपराध है। दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा (Delhi BJP Mahila Morcha) मांग करता है कि अगर ये अपराध हुआ है तो इस अपराध के लिए केजरीवाल को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। हम सब बहनें स्वाति मालीवाल के साथ हैं, उन्हें न्याय दिलाकर रहेंगे।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : संत बोले, मुख्यमंत्री योगी के कारण सुरक्षित हैं हिंदू धर्म और संस्कृति

शाजिया इल्मी Shazia Ilmi) ने कहा कि इस पार्टी के अंदर इतनी गंदगी है कि कुछ भी संभव है। याद है कैसे पूर्व मुख्य सचिव अंशु प्रकाश जी को मारा पीटा गया था। विभव एक निहायत बदतमीज शख्स है। कपिल मिश्रा और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिल्ली इकाई के प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा (Delhi unit spokesperson Tajinder Pal Singh Bagga) ने भी प्रतिक्रिया दी है।

 

 

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...