पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवा नगर के गांधी चौक पर रविवार को हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर कथित देशविरोधी नारेबाजी, गतिविधियों और देवी-देवताओं व महापुरुषों के प्रति अभद्र बयानबाजी के आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया।
पढ़ें :- CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दूसरे दिन भी सीजेपी का विरोध प्रदर्शन, 100 से ज्यादा लोग हिरासत में
हिंदू रक्षा दल के विधानसभा अध्यक्ष सत्यम सोनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार से संबंधित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि आरोपों की पुष्टि होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।
प्रदर्शन के दौरान रामप्रीत कनौजिया, अभय जायसवाल, अमन पहलवान, अभिषेक मौर्य, प्रदीप यादव, देवेश साहनी, धर्मेंद्र यादव, विपिन पटवा, नैतिक थापा, अमन चौधरी, अभिषेक, रिशु गुप्ता, छोटू और वरुण सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट