Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. शिक्षा
  3. 12 july ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

12 july ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

12 july ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 12 july का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं…

पढ़ें :- 21 September ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

1994 – फ़िलिस्तीनी मुक्ति संगठन के अध्यक्ष यासर अराफात 27 वर्षों का निर्वासित जीवन जीने के बाद गाजा पट्टी में आये।
1998 – 16वें विश्वकप फ़ुटबाल के फ़ाइनल में फ़्रांस ने ब्राजील को 3-0 से हराया।
2001 – भारत और बांग्लादेश अगरतल्ला और ढाका के बीच ‘मैत्री’ बस सेवा प्रारम्भ।
2003 – उत्तर और दक्षिण कोरिया परमाणु हथियार मुद्दे पर बातचीत के लिए सहमत।
2005 – मशहूर क्रिकेट अंपायर डेविड शेफ़र्ड ने सन्न्यास लिया।
2006 – इस्रायल ने अपने दो सैनिकों के बंधक बनाये जाने के बाद लेबनान पर हमला किया।

12 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

1982 – अचंत शरत कमल – भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी।
1972 – सुंदर पिचाई – भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक, जो ‘गूगल खोज’ अनुभाग के सीईओ हैं।
1954 – सुलक्षणा पंडित – भारतीय सिनेमा की खूबसूरत तथा प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक थीं।
1920 – वाई. वी. चंद्रचूड़ – भारत के भूतपूर्व 16वें मुख्य न्यायाधीश थे।
1916 – लुडमिला पावलीचेंको – दूसरे विश्वयुद्ध की वीरांगना महिलाओं में से एक थीं।
1909 – बिमल राय – हिन्दी फ़िल्मों के एक महान् फ़िल्म निर्देशक।
1895 – दुर्गा प्रसाद खत्री – हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यास लेखकों में से एक।
[ ? ] – नीलम प्रभा – भारत की जानी-मानी लेखिका हैं।

12 जुलाई को हुए निधन

पढ़ें :- 15 September ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

2014 – हुल्लड़ मुरादाबादी – भारत के प्रसिद्ध व्यंग्य कवि थे।
2013 – प्राण – हिन्दी फ़िल्मों के जाने माने नायक, खलनायक और चरित्र अभिनेता।
2012- दारा सिंह, विश्व प्रसिद्ध पहलवान और हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता।
2005 – पी. के. वासुदेवन नायर – भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जिनका सम्बंध राजनीति दल ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी’ से था।
2002 – घनश्यामभाई ओझा – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ और गुजरात के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
1999 – राजेंद्र कुमार – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध सदाबहार अभिनेता।
1982 – विश्वनाथ प्रसाद मिश्र – प्रख्यात साहित्यिक संस्था ‘प्रसाद परिषद’ के भूतपूर्व सभापति।

Advertisement