Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. शिक्षा
  3. 15 September ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

15 September ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

15 September ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 15 September का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं…

पढ़ें :- 14 September ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

1812 – नेपोलियन के नेतृत्व में फ्रांसीसी सेना मास्को के क्रैमलिन पहुंची।
1959 – भारत की राष्ट्रीय प्रसारण सेवा दूरदर्शन की शुरुआत।
1982 – लेबनान के निर्वाचित राष्ट्रपति बशीर गेमायेल की पदासीन होने के पूर्व ही बम बिस्फोट में हत्या।
1894- प्योंगयांग की लड़ाई में जापान ने चीन को करारी मात दी।
1916 – प्रथम विश्व युद्ध में पहली बार सोम्मे की लड़ाई में टैंक का इस्तेमाल किया गया।
1948 – स्वतंत्र भारत का पहला ध्वजपोत आईएनएस दिल्ली बंबई(अब मुंबई) के बंदरगाह पर पहुंचा।
1959 – भारत की राष्ट्रीय प्रसारण सेवा दूरदर्शन की शुरुआत हुई।
1971 – हरी-भरी और शांति पूर्ण दुनिया के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध ग्रीन पीस की स्थापना की गई।
1981 – वानुअतु संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य बना।
2000 – सिडनी में 27वें ओलम्पिक खेलों का शुभारम्भ।
2001 – अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति को अफ़ग़ानिस्तान पर सैनिक कार्रवाई की मंजूरी दी।
2002 – न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के अवसर पर भारत, चीन एवं रूस के विदेश मंत्रियों की बैठक आयोजित, थाईलैंड के सट्टाहिम में श्रीलंका सरकार व लिट्टे के बीच सीधी वार्ता शुरू।
2003 – सिंगापुर के मुद्दे पर विकासशील देशों के भड़क उठने से डब्ल्यूटीओ वार्ता विफल।
2004 – ब्रिटिश नागरिक गुरिंदर चड्ढा को ‘वूमैन आफ़ द ईयर’ सम्मान।
2008 – क्राम्पटन गीब्स ने अमेरिका की एमएसआई ग्रुप कंपनी का अधिग्रहण किया।
2009 – बंगलूर के मुंदिर शिवराजी ने सब जूनियर बिलियर्ड्स का ख़िताब जीता। पेनसुला फाउंडेशन के चेयरमैन सुब्रतो चटोपाध्याय 2009-10 के लिए ‘आडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन’ के अध्यक्ष चुने गये।

15 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

973 – अलबेरूनी – एक फ़ारसी विद्वान् लेखक, वैज्ञानिक, धर्मज्ञ तथा विचारक।
1861 – मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया- इंजीनियर, वैज्ञानिक और निर्माता।
1876 – शरत चंद्र चट्टोपाध्याय- भारतीय उपन्यासकार।
1926 – अशोक सिंघल – ‘विश्व हिन्दू परिषद’ (विहिप) के अध्यक्ष थे।
1927 – सर्वेश्वर दयाल सक्सेना- प्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार।
1905 – डॉ. रामकुमार वर्मा- भारत प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार।
1909 – सी. एन. अन्नादुराई- तमिलनाडु के प्रसिद्ध नेता और भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
1915 – लांस नायक करम सिंह- परमवीर चक्र सम्मानित भूतपूर्व भारतीय सैनिक
1915 – द्विजेन्द्रनाथ मिश्र ‘निर्गुण’ – हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक थे।
1919 – ख़ुमार बाराबंकवी – भारतीय शायर थे। उनका वास्तविक नाम मोहम्मद हैदर ख़ान था।
1934 – वेद मारवाह – दिल्ली पुलिस के पूर्व कमिश्नर थे।
1929 – ओ. राजगोपाल – केरल से भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेताओं में से एक हैं।
1946 – जॉकिन अर्पुथम- मुम्बई की झुग्गी बस्तियों के लिए संघर्ष करने वाले व्यक्ति।
1947 – भूपिन्दर सिंह हुड्डा – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे हैं।
1958 – रोमियो जेम्स – भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी हैं।
1986 – जोशना चिनप्पा – भारत की महिला स्क्वॉश खिलाड़ी हैं।
1987 – सोनलबेन पटेल – भारत की पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं।
1891 – चम्पक रमन पिल्लई – भारतीय राजनैतिक कार्यकर्ता और क्रांतिकारी थे।

15 सितंबर को हुए निधन

पढ़ें :- 13 September ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

2012 – के एस सुदर्शन- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पाँचवें सरसंघचालक।

Advertisement