Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. शिक्षा
  3. 17 August ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

17 August ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

17 August ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 17 August का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं…

पढ़ें :- 15 September ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

1717 – फ्रांस, रूस और प्रशिया के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
1743 – स्वीडन और रूस के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
1787 – यहूदियों को हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में समूह बनाकर प्रार्थना करने की इजाजत मिली।
1836 – ब्रिटेन की संसद में जन्म, विवाह और मृत्यु से संबंधित पंजीकरण स्वीकार किये गये।
1858 – हवाई द्वीप में पहला बैंक खोला गया।
1909 –
मदन लाल ढींगरा को वायली और लालकाका की हत्या मामले में पेंटोनविली कैदखाने में फाँसी दी गयी।
महान क्रांतिकारी मदन लाल ढींगरा को फाँसी पर चढ़ा दिया गया।
1914 – लिथुवानिया ने जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1915 – चक्रवाती तूफान से गेलवेस्टोन और टेक्सास में 275 लोगों की मौत।
1917 – इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1924 – फ्रांस और जर्मनी के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
1945 – सुकर्णों और मोहम्मद हट्टा ने इंडोनेशिया में नीदरलैंड से अपनी आजादी की घोषणा की।
1947 – भारत की आज़ादी के बाद पहली ब्रिटिश सैन्य टुकडी स्वदेश रवाना
1959 – सोवियत संघ और इराक ने इराक में परमाणु संयंत्र के निर्माण के लिये संधि पर हस्ताक्षर किये।
1982 – जर्मनी में पहली सीडी (कंपेक्ट डिस्क) लोगों के लिये उपलब्ध की गई।
1988 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति जिया-उल-हक और अमेरिका के राजदूत अर्नाेल्ड राफेल की एक हवाई दुर्घटना में मौत।
1994 – सं.रा. अमेरिका और जापान ने वाशिंगटन में पेटेंट समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1998 – राष्ट्रपति बिल क्लिंटन अपने अनैतिक आचरण के लिए प्रथम बार ग्रैंड जूरी के समक्ष उपस्थित हुए।
2000 – फिजी में भारतीय मूल के लोगों की बर्बादी रोकने के लिए अपदस्थ प्रधानमंत्री महेन्द्र चौधरी ने भारत से मदद मांगी, ब्रिटेन द्वारा मानव भ्रूण कोशिकाओं की क्लोनिंग की अनुमति।
2002 – रूस ने दलाई लामा को अपने देश में दौरे के लिए वीजा देने से इन्कार किया।
2004 – उदारवादी राजनीतिक लिओनल फ़र्नाडीस ने डोमिनिक गणराज्य के नये राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।
2005 – पूरा बांग्लादेश बम धमाकों से दहला। 63 ज़िलों में लगभग 400 विस्फोट हुए।
2007 – अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश की बेटी की सगाई रिपब्लिकन सांसद जॉन हेगर के बेटे के साथ हुई।
2008 –
झामुमो ने 23 माह पुरानी मधुकोड़ा सरकार से समर्थन वापस लिया।
अमेरिका के महान् तैराक एक ओलंपिक खेल के दौरान आठ स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने।
2009 – आंतरिक सुरक्षा के मसले पर देश के सभी मुख्यमंत्रियों का एकदिवसीय सम्मेलन नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

17 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

1961 – अनामिका – हिंदी भाषा की जानीमानी कवयित्री हैं।
1916 – अमृतलाल नागर, साहित्य जगत् में उपन्यासकार के रूप में सर्वाधिक ख्याति प्राप्त
1941 – वॉय. वी. रेड्डी – भारतीय रिज़र्व बैंक के इक्कीसवें गवर्नर।
1941 – बिमल जालान – भारतीय रिज़र्व बैंक के बीसवें गवर्नर।
1932 – वी.एस. नायपॉल – भारतीय मूल के प्रसिद्ध अंग्रेज़ी साहित्यकार थे।

17 अगस्त को हुए निधन

पढ़ें :- 14 September ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

2020 – पंडित जसराज – भारतीय शास्त्रीय संगीत के विश्वविख्यात गायक थे।
2020 – निशिकांत कामत – हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्देशक और अभिनेता थे।
2007 – दशरथ मांझी – एक ऐसे भारतीय व्यक्ति थे, जिन्हें ‘बिहार का माउंटेन मैन’ कहा जाता है।
1958 – जॉन मार्शल – 1902 से 1928 तक भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण विभाग के महानिदेशक थे।
1949 – पुलिन बिहारी दास – महान् स्वतंत्रता प्रेमी व क्रांतिकारी थे।
1909 – मदन लाल ढींगरा – भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान् क्रान्तिकारी थे।
1982 – फ़ादर कामिल बुल्के – प्रसिद्ध साहित्यकार, जिनका जन्म बेल्जियम की फ्लैंडर्स स्टेट के ‘रम्सकपैले’ गांव में हुआ था।

Advertisement