Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. शिक्षा
  3. 21 September ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

21 September ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

21 September ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 21 September का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं…

पढ़ें :- 15 September ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

1784 – अमेरिका का पहली बार दैनिक अखबार (पेनसिलवेनिया पैकेट एंड जनरल एडवरटाइजर) छपा।
1790- पालघाट ने जनरल मेडोव के नेतृत्व में ब्रिटिश टुकड़ी के समक्ष 60 बंदूकों के साथ आत्मसमर्पण किया।
1815 – किंग विलियम प्रथम ने ब्रुसेल्स में शपथ ली।
1857 – बहादुर शाह द्वितीय ने अंग्रेजों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1885 – नीदरलैंड के लोगों ने चुनावों में मतदान के अधिकार के लिये प्रदर्शन किया।
1905 – ‘अटलांटा लाइफ इंश्योरेंस’ कंपनी गठित हुई।
1928 -‘माय विकली रीडर’ मैगज़ीन की शुरुआत।
1938 – चक्रवाती तूफान(183 मील प्रति घंटे की रफ्तार) से न्यू इंगलैंड में 700 लोगों की मौत।
1942 – नाज़ियों ने यूक्रेन, डुनेवट्सी में 2588 यहूदियों की हत्या की।
1942 – बोइंग बी-29 सुपरफोट्रेस ने अपनी पहली उड़ान भरी।
1964 – माल्टा ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1966 – मिहीर सेन ने बासफोरस चैनल तैरकर पार किया।
1999 – मध्य ताइवान में ची-ची भूकंप से 2400 लोगों की मृत्यु।
2013 – नैरोबी के वेस्टगेट शापिंग मॉल में आतंकवादी संगठन अल शबाब के हमले में 67 लोगों की मौत।
1979 – मध्य अफ़्रीकी गणराज्य के तथाकथित सम्राट बोकासा सैनिक क्रान्ति में अपदस्थ।
1984 – ब्रुनेई संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
1998 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और मोनिका लेविंस्की के प्रेम प्रकरण से संबंधित वीडियो टेप जारी।
1991 – अर्मेनिया को सोवियत संघ से स्वतंत्रता मिली।
2000 – भारत एवं ब्रिटेन के बीच बेहतर संबंध के लिए ‘लिबरल डेमोक्रेटिक फ़्रेंड्स आफ़ इंडिया सोसायटी’ की स्थापना।
2001 – अफ़ग़ानिस्तान में सत्तारूढ़ तालिबान शासन और और नार्दन एलाएंस में लड़ाई शुरू।
2003 – संवैधानिक संशोधनों के नये मसौदे को भी पाकिस्तान के विपक्ष ने नामंजूर किया।
2004 – अमेरिका ने लीबिया से आर्थिक प्रतिबंध हटाया।
2005 – जूनिचिरो कोईजुमी को दुबारा जापान का प्रधानमंत्री चुना गया।
2007 – तंजानियाई वैज्ञानिकों ने दुर्लभ प्रजाति की मछली की खोज करने का दावा किया।
2008 – रिलायंस के कृष्णा गोदावरी बेसिन में तेल उत्पाद शुरू हुआ।
2009 – भाजपा आला कमान ने महाराष्ट्र व हरियाणा विधानसभा के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।

21 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

1991 – दीपिका पल्लीकल – भारतीय महिला स्क्वैश खिलाड़ी हैं।
1977 – करीना कपूर – बॉलीवुड अभिनेत्री।
1968 – महेन्द्र मुंजापारा – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
1954 – शिंजो अबे- दिसंबर 2012 में जापान के प्रधानमंत्री।
1939 – स्वामी अग्निवेश – भारत के सामाजिक कार्यकर्ता, सुधारक, राजनेता व आर्य समाजी थे।
1929 – जीतेंद्र अभिषेकी – भारतीय शास्त्रीय संगीत के विद्वान थे।
1926 – नूरजहाँ – प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका, जिन्होंने भारतीय और पाकिस्तानी सिनेमा में कार्य किया।
1914 – भोला पासवान शास्त्री – भारतीय राजनीतिज्ञ और बिहार के आठवें मुख्यमंत्री थे। वह तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे।
1905 – उच्छंगराय नवलशंकर ढेबर – भारतीय स्वतन्त्रता के सेनानी थे, जो 1948 से 1954 तक सौराष्ट्र राज्य के मुख्यमन्त्री रहे।
1895 – अन्नपूर्णानन्द – हिन्दी में शिष्ट हास्य लिखने वाले कलाकारों में अग्रणी लेखक।
अज़रा – हिन्दी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री हैं।

21 सितंबर को हुए निधन

पढ़ें :- 14 September ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

2022 – राजू श्रीवास्तव – भारत के प्रसिद्ध हास्य कलाकार व अभिनेता थे।
2021 – रामानुज प्रसाद सिंह – आकाशवाणी के प्रसिद्ध समाचार वक्ता थे।
1985 – अमरनाथ विद्यालंकार – भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता तथा सांसद थे।
1743 – सवाई जयसिंह – आमेर का वीर और बहुत ही कूटनीतिज्ञ राजा था।

Advertisement