Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. शिक्षा
  3. 23 September ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

23 September ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

23 September ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 23 September का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं…

पढ़ें :- 22 September ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

1739 – रूस और तुर्की के बीच बेलग्रेड शांति समझौते पर हस्ताक्षर।
1803 – ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने असाये के युद्ध में मराठा सेना को हराया।
1857 – रूसी युद्धपोत लेफर्ट फिनलैंड की खाड़ी में आये भीषण तूफान में गायब हुआ, 826 लोग मारे गए।
1929 – बाल विवाह निरोधक विधेयक (शारदा क़ानून) पारित।
1955 – पाकिस्तान ने बगदाद समझौता पर हस्ताक्षर किया।
1958 – ब्रिटेन ने क्रिसमस द्वीप पर वायुमंडलीय परमाणु परीक्षण किया।
1965 – भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम का आदेश।
1970 – अब्दुल रज़ाक बिन हुसैन मलेशिया के प्रधानमंत्री बने।
1979 – सोमालिया के संविधान को राष्ट्रपति ने मंजूरी दी।
1986 – अमेरिकी कांग्रेस ने गुलाब को अमेरिका का राष्ट्रीय फूल चुना।
1992 – यूगोस्लाविया का संयुक्त राष्ट्र संघ से निष्कासन।
1995 – ताबा (मिस्र) में इस्रायल एवं फ़िलिस्तीनी मुक्ति संगठन के मध्य पश्चिमी तट में फ़िलिस्तीनी स्वशासन के संबंध में समझौता।
2000 – सिडनी ओलम्पिक में संयुक्त राज्य अमेरिका की धाविका मैरियन जोन्स ने 100 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक जीता।
2001 – ब्रिटिश व तालिबान सेना के बीच गोलाबारी, संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत व पाकिस्तान पर से प्रतिबंध हटाये।
2002 – जर्मनी के चांसलर गेरहार्ड श्रीएडर पुन: सत्ता में।
2003 – भूटान में लोकतांत्रिक संविधान का मसौदा तैयार।
2004 – हैती में तूफान के बाद आई बाढ़ में कम से कम 1,070 लोग मारे गए।
2006 – पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने भारतीय प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह को वार्ता का निमंत्रण दिया।
2009 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारतीय उपग्रह ओशन सैट-2 समेत सात उपग्रह कक्षा में स्थापित किए।

23 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

1862 – श्रीनिवास शास्त्री – महान् देशभक्त और राजनेता।
1903 – यूसुफ़ मेहरअली – स्वतंत्रता सेनानी तथा समाज सुधारक।
1908 – रामधारी सिंह ‘दिनकर’- हिन्दी जगत् सुप्रसिद्ध कवि।
1935 – प्रेम चोपड़ा – हिंदी और पंजाबी फ़िल्म अभिनेता।
1951 – पी. आर. कृष्ण कुमार – प्रसिद्ध भारतीय आयुर्वेदाचार्य थे।

23 सितंबर को हुए निधन

पढ़ें :- 21 September ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

2020 – सुरेश अंगदी – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ थे।
1863 – राव तुला राम – 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी।
1983 – सर्वेश्वर दयाल सक्सेना – प्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार।
1969 – सत्यनारायण शास्त्री – आधुनिक आयुर्वेद जगत् के प्रख्यात पंडित और चिकित्साशास्त्री।
1992 – के. वी. के. सुंदरम – भारत के दूसरे मुख्य निर्वाचन आयुक्त थे।
1932 – प्रीतिलता वादेदार – बंगाल की राष्ट्रवादी क्रांतिकारी थीं।
1918 – बदलू सिंह – भारतीय सेना की 29वीं लांसर्स रेजिमेंट में रिसालदार थे।

Advertisement