Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. शिक्षा
  3. 27 September ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

27 September ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

27 September ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 27 September का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं…

पढ़ें :- 26 September ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

1290 – चीन के चिली की खाड़ी में भूकंप से करीब एक लाख लोगों की मौत हुई।
1760 – मीर कासिम बंगाल के नवाब बने।
1821 – मैक्सिको को स्वतंत्रता मिली।
1825 – इंग्लैंड में स्टॉकटन-डार्लिंगटन लाइन की शुरुआत के साथ दुनिया का पहला सार्वजनिक रेल परिवहन शुरू हुआ।
1940 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इटली, जर्मनी एवं जापान ने धूरी राष्ट्र के समझौते पर हस्ताक्षर किया।
1958 – मिहिर सेन ब्रिटिश चैनल को तैरकर पार करने वाले पहले भारतीय बने।
1961 – सिएरा लियोन संयुक्त राष्ट्र का सौवां सदस्य बना।
1988 – अमेरिकी अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ का केप कैनेवरल से प्रक्षेपण।
1995 – बोस्निया में संघर्षरत तीन दलों के मध्य अमेरिकी मध्यस्थता में समझौता सम्पन्न।
1996 – अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान द्वारा क़ाबुल पर अधिकार, पूर्व राष्ट्रपति नजीबुल्लाह एवं उनके भाई को सरेआम फ़ांसी।
1998 – इंटरनेट सर्च इंजन गूगल की स्थापना हुई।
1998 – जर्मनी में सम्पन्न हुए चुनाव में गेरहार्ड श्रोयडर ने हेल्मट कोल को हराकर नये चांसलर बने।
2000 – वेनेजुएला की राजधानी काराकस में ओपेक देशों का शिखर सम्मेलन शुरू।
2002 – न्यूयार्क में विश्व बैंक व आइएमएफ़ की वार्षिक बैठक शुरू।
2003 – ध्वनि से भी अधिक तेज़ गति से उड़ने वाले ब्रिटिश एयर के कांकर्ड विमान ने न्यूयार्क से लंदन के लिए आख़िरी उड़ान भरी।
2005 – बिल गेट्स लगातार ग्यारहवें साल दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बने।
2007 – पाकिस्‍तान के राष्‍ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए परचा भरा।
2009 – भारत-पाक के विदेश मंत्रियों की बातचीत शुरू हुई।

27 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

1848 – राधानाथ राय – उड़िया भाषा और साहित्य के प्रमुख कवि।
1871 – विट्ठलभाई पटेल – सरदार पटेल के बड़े भाई एवं प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी।
1932 – यश चोपड़ा – भारतीय निर्देशक।
1953 – माता अमृतानंदमयी – भारतीय, धार्मिक नेता।
1981 – लक्ष्मीपति बाला जी – भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।

27 सितंबर को हुए निधन

पढ़ें :- 25 September ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

2020 – जसवंत सिंह – भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ राजनेता थे।
2015 – सैयद अहमद – भारतीय राजनीतिज्ञ, लेखक और कांग्रेस के सदस्य थे।
1590 – पोप अर्बन सप्तम – सबसे कम समय तक पोप रहे।
1833 – राजा राममोहन राय – समाज सुधारक।
1968 – बृजलाल वियाणी – मध्य प्रदेश के प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्त्ता।
1972 – रंगनाथन, एस. आर. – विख्यात पुस्तकालाध्यक्ष और शिक्षाशास्त्री।
2001 – कोटला विजय भास्कर रेड्डी – आंध्र प्रदेश के भूतपूर्व 9वें मुख्यमंत्री थे।
2004 – शोभा गुर्टू – प्रसिद्ध भारतीय ठुमरी गायिका।
2008 – महेन्द्र कपूर – हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध पार्श्वगायक।
1933 – कामिनी राय – प्रमुख बंगाली कवि, सामाजिक कार्यकर्ता और नारीवादी महिला थीं।

Advertisement