Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. 27 july ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

27 july ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

27 july ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 27 july का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं…

पढ़ें :- 15 September ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

2002 – उक्रेन में एक विमान दुर्घटना में 70 व्यक्ति मारे गये।
2003 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने यमन को स्कड मिसाइल बेचने वाली उत्तर कोरियाई कंपनी पर नये प्रतिबंध लगाये।
2006 – रूसी प्रक्षेपण यान नेपर ज़मीन पर गिरा।
2007 – आस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने लगभग 40,000 साल पहले पाये जाने वाले विशालकाय जीव वोमबैट के जवड़े का जीवाश्म मिलने का दावा किया।
2008 – सीपीएन-यूएमएल नेता सुभाष नेमवांग को नेपाली राष्ट्रपति रामबरन यादव ने नवर्निवाचित संविधान सभा के अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई।

27 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

1983 – सीमा पुनिया – भारतीय महिला चक्का फेंक (डिस्कस थ्रोअर) एथलीट हैं।
1967 – आसिफ़ बसरा – भारतीय सिने अभिनेता और टीवी कलाकार थे।
1963 – के. एस. चित्रा – भारत की प्रसिद्ध गायिका हैं।
1960 – उद्धव ठाकरे – भारतीय राजनीतिज्ञ तथा महाराष्ट्र के 19वें मुख्यमंत्री।
1940 – भारती मुखर्जी – भारतीय मूल की प्रसिद्ध लेखिका थीं, जिन्होंने अमरीका में कई पुरस्कार जीते थे।
1913 – कल्पना दत्त – आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाली महिला क्रांतिकारियों में से एक।

27 जुलाई को हुए निधन

पढ़ें :- 14 September ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

2017 – एन. धरम सिंह – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे, जो कर्नाटक के भूतपूर्व मुख्यमंत्री रहे।
2016 – लच्छू महाराज – भारत के जानेमाने तबला वादक।
2015 – डॉ. अब्दुल कलाम, पूर्व राष्ट्रपति
2006 – शिवदीन राम जोशी – अपने समय के जाने-माने कवि
2002 – कृष्णकान्त – भारत के भूतपूर्व उपराष्ट्रपति थे।
1999 – आई. के. कुमारन – माही क्षेत्र से फ़्राँसीसियों का शासन हटाने वाले प्रमुख व्यक्ति थे।
1992 – अमजद ख़ान, प्रसिद्ध अभिनेता।
1987 – सालिम अली, एक भारतीय पक्षी विज्ञानी और प्रकृतिवादी।
1970 – पत्तम थानु पिल्लई – आधुनिक केरल प्रदेश के प्रमुख नेता।
1944 – पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल – हिन्दी के ख्यातिप्राप्त साहित्यकार और विद्वान् आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के सहयोगी।
1933 – कल्याण सिंह कालवी – नौवीं लोकसभा के सदस्य।
1891 – राजेन्द्रलाल मित्रा – भारत विद्या से संबंधित विषयों के प्रख्यात विद्वान।

Advertisement