Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. शिक्षा
  3. 14 April ka Itihas:आज ही के दिन हुआ था डॉ भीमराव अम्बेडकर का जन्म, पढ़ें और क्या-क्या हुआ था

14 April ka Itihas:आज ही के दिन हुआ था डॉ भीमराव अम्बेडकर का जन्म, पढ़ें और क्या-क्या हुआ था

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

14 April ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 14 अप्रैल का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं। आज ही के दिन 14 April  को डॉ भीमराव अम्बेडकर का जन्म हुआ था। डॉ भीमराव अम्बेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 को हुआ था।

पढ़ें :- चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के नये परिसर के उन्नाव जिले में स्थापना पर लगी अंतिम मुहर, योगी सरकार दे चुकी है मंजूरी

1865: अमरीका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को वाशिंगटन के ‘फॉर्ड थिएटर’ में गोली मार दी गई। उन्होंने अगले दिन सुबह दम तोड़ दिया था।

1891: भारत के संविधान निर्माता अथवा जनक बी.आर. आंबेडकर का जन्म हुआ था।

1912: ब्रिटेन का आलीशान पोत टाइटैनिक हिमखंड से टकराया था।

1958: सोवियत उपग्रह स्पूतनिक-2 अपने अंतरिक्ष अभियान के 162 दिन बाद नष्ट हुआ।

पढ़ें :- UP Board Exam 2025 : ऑनलाइन परीक्षा केंद्र निर्धारण की समय-सारिणी जारी, 25 सितम्बर तक परीक्षा केन्द्र के लिए करें आवेदन

1970: अमेरिकी अंतरिक्ष यान अपोलो 13 में धमाके के बाद गंभीर स्थिति पैदा हो गई। धरती से रवाना होने के 56 घंटे बाद हुए इस हादसे के कारण एक बार तो उसमें सवार तीन अंतरिक्ष यात्रियों की जान पर ख़तरा मंडराने लगा था, लेकिन फिर इसे ठीक कर लिया गया और यह सकुशल धरती पर वापस लौट आया।

1988: सोवियत संघ ने अमरीका, पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के साथ जिनेवा में एक समझौते पर हस्ताक्षर कर अफगानिस्तान से अपनी सेना की वापसी पर सहमति जताई।

2008: भारत में कोलकाता और बांग्लादेश में ढाका के बीच 1965 के बाद पहली बार यात्री रेल सेवा की शुरुआत हुई थी।

2010: चीन के किगगाई में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें लगभग 2700 लोगों की मौत हुई थी।

2014: आज ही के दिन बोको हराम ने नाइजीरिया में चिबोक स्थित एक बोर्डिंग स्कूल से 275 लड़कियों का अपहरण कर लिया था।

पढ़ें :- CTET 2024 : अब 136 शहरों में होगी सीटीईटी प्रवेश परीक्षा, शेड्यूल में बदलाव

2010: आइसलैंड में ज्वालामुखी से आसमान में राख का ऐसा गुबार उठा कि उत्तरी और मध्य यूरोप में हवाई यातायात पर असर पड़ा।

 

Advertisement