1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों के लिए आई अच्छी खबर, अब पूरी होगी उनकी ये बड़ी मांग

UP News: बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों के लिए आई अच्छी खबर, अब पूरी होगी उनकी ये बड़ी मांग

उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद में तबादले के आदेश का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए अच्छी खबर आई है। शासन ने आदेश जारी कर तबादले की अनुमति दे दी है। शिक्षकों की तरफ से काफी समय से जिले अंदर परस्पर तबादले की मांग की जा रही थी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद में तबादले के आदेश का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए अच्छी खबर आई है। शासन ने आदेश जारी कर तबादले की अनुमति दे दी है। शिक्षकों की तरफ से काफी समय से जिले अंदर परस्पर तबादले की मांग की जा रही थी। इसी आधार पर परिषद जल्द विस्तृत कार्यक्रम जारी करेगा। शैक्षिक सत्र के दौरान तबादले के दौरान निर्धारित तिथियों के बीच ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। सत्र के दौरान किसी भी दशा में तबादला नहीं किया जाएगा।

पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

प्राथमिक विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के लिए विषयवार वर्गीकरण नहीं किया जाता है। इसलिए अन्तः जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण के लिए प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के मध्य भाषा/विज्ञान/गणित की बाध्यता नहीं होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...