Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. शिक्षा
  3. 9 April ka Itihas: आज की तारीख की भूमिका जिसने “आम आदमी” से बनाया केजरीवाल को मुख्यमंत्री

9 April ka Itihas: आज की तारीख की भूमिका जिसने “आम आदमी” से बनाया केजरीवाल को मुख्यमंत्री

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

9 April ka Itihas:  9 अप्रैल का दिन इतिहास के पन्नों में बेहद खास है। 9 अप्रैल 1669 के दिन मुगल साम्राज्य के बादशाह औरंगजेब ने सभी हिन्दू स्कूलों और मंदिरों को ध्वस्त करने का आदेश दिया था। साथ ही राजनीति की दृष्टि से भी बेहद खास दिन माना गया है,  क्योंकि अन्ना हजारे द्वारा  आज ही के दिन दिल्ली के रामलीला मैदान में लोकपाल बिल को लेकर चल रहे अनशन को खत्म किया गया था।

पढ़ें :- चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के नये परिसर के उन्नाव जिले में स्थापना पर लगी अंतिम मुहर, योगी सरकार दे चुकी है मंजूरी

बता दें कि अन्ना हजारे का यह अनशन अपने आप में इतिहास था। इस अनशन के बाद से ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के तकदीर के सितारे चमके थे। एक आम आदमी से मुख्यमंत्री का सफर तय किया। क्योंकि इस अनशन से ही अरविंद केजरीवाल को पहचान मिली थी। अनशन में बढ़ चढ़ कर अन्ना हजारे के साथ खड़े थे। बाद में उन्होंने अनशन में शामिल कुछ लोगों को साथ लेकर आम आदमी पार्टी बनाई थी।

ये भी है इस दिन की महत्वपूर्ण घटनाएं

1860 – पहली बार मनुष्य की आवाज़ का अंकन किया गया।

1965 – कच्छ के रन में भारत-पाक में युद्ध छिड़ा।

1988 – ली पेंग चीन के प्रधानमंत्री बने।

पढ़ें :- UP Board Exam 2025 : ऑनलाइन परीक्षा केंद्र निर्धारण की समय-सारिणी जारी, 25 सितम्बर तक परीक्षा केन्द्र के लिए करें आवेदन

1989 – एशिया की पहली सम्पूर्ण भूमिगत संजय जलविद्युत परियोजना शुरू की गयी।

1998 – सऊदी अरब में मीना के पास भगदड़ में 150 से अधिक यात्रियों की मृत्यु।

1999 – नाइजर के राष्ट्रपति इब्राहिम बारे मैनसारा की हत्या, खालसा पंथ की त्रिशती पर विशेष डाक टिकट जारी।

2002 – बहरीन में निगम चुनाव में महिलाओं को भी भाग लेने की छूट मिली।

2003 – स्टीव वॉ सर्वाधिक टेस्ट (157) खेलने वाले खिलाड़ी बने।

पढ़ें :- CTET 2024 : अब 136 शहरों में होगी सीटीईटी प्रवेश परीक्षा, शेड्यूल में बदलाव

2005 – ब्रिटेन के युवराज चार्ल्स का विवाह कैमिला के साथ सम्पन्न।

2006 – यूरेनस ग्रह के चारों ओर शनि जैसा वलय होने की पुष्टि।

9 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

1933 – प्रतिमा देवी (अभिनेत्री) – कन्नड़ सिनेमा की प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री थीं।
1893 – राहुल सांकृत्यायन- हिन्दी के एक प्रमुख साहित्यकार थे।
1916 – एस. ओबुल रेड्डी – आंध्र प्रदेश के 6वें राज्यपाल थे।
1929 – शरन रानी – ‘हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत’ की विद्वान् और सुप्रसिद्ध सरोद वादिका
1948 – जया बच्चन – अभिनेत्री।
1954 – जयराम रमेश, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री।
1964 – तीरथ सिंह रावत – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
1919 – अवधानम सीता रमन – भारतीय लेखक और पत्रकार थे।

9 अप्रैल को हुए निधन

1981 – दुर्गाबाई देशमुख, प्रथम महिला नेता
1984 – भाऊराव देवाजी खोब्रागडे – भारतीय भारतीय रिपब्लिकन पार्टी के राजनीतिज्ञ थे।
2009 – शक्ति सामंत, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता एवं निर्देशक
9 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव पराक्रम दिवस (केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल)।

Advertisement