Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Hockey India Awards : हार्दिक सिंह और सविता प्लेयर ऑफ द ईयर 2022

Hockey India Awards : हार्दिक सिंह और सविता प्लेयर ऑफ द ईयर 2022

By अनूप कुमार 
Updated Date

Hockey India Awards: हार्दिक सिंह और सविता पूनिया को साल का बेस्ट भारतीय हॉकी खिलाड़ी चुना गया है। हॉकी इंडिया ने मिडफील्डर हार्दिक को मैंस और गोलकीपर सविता को विमंस कैटेगरी में देश के बेस्ट हॉकी खिलाड़ी के रूप में चुना। हार्दिक और सविता के नाम की जैसे ही घोषणा हुई पूरा हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। दोनों को चमचमाती ट्रॉफी के अलावा 25-25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।

पढ़ें :- Chinnaswamy Stadium: बेंगलुरु में बारिश भी हुई तो टेंशन की बात नहीं...चिन्नास्वामी स्टेडियम में बेस्ट ड्रेनेज सिस्टम

हार्दिक ने मनप्रीत सिंह और हरमनप्रीत सिंह को पछाड़कर 5वां बलबीर सिंह सीनियर अवॉर्ड जीता। उन्होंने इस साल हुए वर्ल्ड कप में कमाल का प्रदर्शन किया था। हालांकि हैमस्ट्रिंग की चोट की चलते वो आगे नहीं खेल पाए थे।

पुरस्कार समारोह की शुरुआत 2021 और 2022 के अवार्डियों को सम्मानित करने के साथ शुरू हुई। 2021 के लिए हॉकी लीजेंड और 1956 मेलबोर्न ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम के सदस्य अमित सिंह बक्शी को हॉकी इंडिया लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला जबकि हरमनप्रीत सिंह और सविता को 2021 के लिए प्लेयर ऑफ द ईयर (पुरुष और महिला) का पुरस्कार मिला।

वर्ष 2022 के लिए मेजर ध्यानचंद लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, जिसमें 30 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि और ट्रॉफी है, हॉकी खेल में अभूतपूर्व योगदान के लिए गुरबख्श सिंह को दिया गया।

पढ़ें :- T20 WC Warm-Up Match: टी20 वर्ल्ड कप के वॉर्मअप मैचों का शेड्यूल जारी; जानें भारत की कब और किससे होगी भिड़ंत
Advertisement