Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Hockey World Cup 2023: हॉकी विश्वकप के लिए भारतीय टीम को मिली नई जर्सी, देखिए

Hockey World Cup 2023: हॉकी विश्वकप के लिए भारतीय टीम को मिली नई जर्सी, देखिए

By शिव मौर्या 
Updated Date

Hockey World Cup 2023: हॉकी मेन्स विश्व कप 2023 का शुक्रवार से आगाज होगा। पहला मैच अर्जेंटीना और दक्षिण अफ्रीका के बीच भुवनेश्वर में खेला जाएगा। विश्व कप में टीम इंडिया अपना मुकाबला स्पेन के खिलाफ राउरकेला में खेलेगी। विश्वकप में पहले ​दिन चार मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं, इससे पहले भारतीय हॉकी टीम को नई जर्सी मिल गई है।

पढ़ें :- Swati Maliwal Case : CM अरविंद केजरीवाल के PA बिभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसकी तस्वीर को मनप्रीत​ सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस पर फैंस ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक तस्वीर में वे हार्दिक राय के साथ नजर आ रहे हैं और दूसरी तस्वीर में पूरी टीम नजर आ रही है।

हॉकी विश्वकप 2023 में टीम इंडिया पूल डी में हैं और उसका पहला मुकाबला स्पेन के खिलाफ है। 13 जनवरी को खेले जाने वाला यह मुकाबला रोमांचक हो सकता है। इसमें दोनों ही टीमें एक-दूसरे को टक्कर देती हुई नजर आ सकती हैं।

 

Advertisement