Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Holi 2022 : होली पर करें मेहमान नवाजी के लिए तैयारी, शुभकामनाएं देने के लिए लोग एक दूसरे से मिलते है इस दिन

Holi 2022 : होली पर करें मेहमान नवाजी के लिए तैयारी, शुभकामनाएं देने के लिए लोग एक दूसरे से मिलते है इस दिन

By अनूप कुमार 
Updated Date

Holi 2022 : होली त्यौहार नजदीक आ गया। लोग होली की तैयारियों के लिए एक एक वस्तुएं इकठठा कर रहे है। होली त्योहार पर एक दूसरे को शुभकामनाएं देने के लिए लोग एक दूसरे से मिलते है। इस साल 17 मार्च 2022 को होलिका दहन होगा। उसके अगले दिन 18 मार्च को रंगों वाली होली खेली जाएगी।

पढ़ें :- Shani Jayanti 2024: इस दिन मनाई जाएगी शनि जयंती , जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त

होली का त्योहार प्रेम और उत्साह का प्रतीक है। भाईचारे के इस त्योहार को मनाने के लिए लोग एक दूसरे को रंग, अबीर लगा कर गले मिलते है। पानी वाले रंगों से लोग एक दूसरे को नहला देते है। आजकल बाजार में केमिकल से बने रंगों की बहार है। ये रंग त्वचा और सेहत दोनों के लिए हानिकारक है। इसके विकल्प में प्राकृतिक रंगों से होली खेलना आपके स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा है।

भारतीय त्योहारों में से एक रंगों का त्योहार होली पुरानी यादों को ताजा कर देती है। रंग गुलाल और हंसी मजाक इसके साथ् ही मीठे नमकीन और खट्टे की चटखारे होली को को एक यादगार त्यौहार बना देती है। इस त्यौहार की खासियत भी यही है कि रंगों से खेलना और परिवार और दोस्तों के साथ स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेना।

Advertisement