Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Holy Shami Plant : समस्त प्रकार के रोगों दोषों से दिलाता है मुक्ति ये पौधा, भगवान करते है वास

Holy Shami Plant : समस्त प्रकार के रोगों दोषों से दिलाता है मुक्ति ये पौधा, भगवान करते है वास

By अनूप कुमार 
Updated Date

Holy Shami Plant: भगवान शिव के प्रिय के रूप में जाने जाने वाला शमी का पौधा सुख समृद्धि का प्रतीक है।शमी का पौधा लगाने से शनि के प्रकोप से भी बचा जा सकता है। यह पौधा आपके घर की कलह को भी खत्म कर सकता है। वास्तु के अनुसार इसे घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है साथ ही पैसे की तंगी दूर होती है। धार्मिक मान्यता है कि इस पौधे को लगाने से शनि साढ़े साती और ढैय्या के बुरे असर से बचा जा सकता है।आयुर्वेद में भी शमी के वृक्ष का काफी महत्व बताया गया है। मान्यता अनुसार बुधवार के दिन गणेश जी को शमी के पत्ते अर्पित करने से तीक्ष्ण बुद्धि होती है। इसके साथ ही कलह का नाश होता है।

पढ़ें :- 08 मई 2024 का राशिफलः इन राशियों को हो सकता है धन लाभ, जानिए और क्या कहते हैं आपके सितारे?

भगवान को शमी -पत्र अर्पित करते समय निम्नलिखित श्लोक बोला जाता है

अमंगलानाम् शमनीम् शमनीम् दुष्कृताम् च।
दुःस्वप्न-नाशिनीं धन्यां प्रपद्येहं शमीं शुभाम्।।

शमी का पौधा कभी भी घर के भीतर नहीं लगाना चाहिए। इसे हमेशा घर के मुख्य दरवाजे पर लगाएं और ऐसी दिशा में हो जो घर से निकलते हुए आपके दाएं तरफ पड़े। शमी की लकड़ी का उपयोग हवन में भी समिधा की तरह किया जाता है। हवन में डाले जाने वाली लकड़ियों को समिधा कहते हैं।

पढ़ें :- Shani Jayanti 2024: इस दिन मनाई जाएगी शनि जयंती , जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त
Advertisement