हाइपरपिंग्मेंटेशन एक बेहद आम समस्या है। इसमें स्किन पर काले धब्बे नजर आने लगते है। आज हम इससे छुटकारा पाने के लिए घरेलू नुस्खा बताने जा रहे है। जिसे फॉलो करके आप हाइपरपिंग्मेंटेशन की समस्या से छुटकारा पा सकते है।
पढ़ें :- पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने 'जननीति भारत पार्टी' बनाई , बोलीं- 2027 का चुनाव लड़ेंगे, आपका राज होगा,मीरजापुर सदर से लड़ेंगी चुनाव
एलोवेरा स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल तमाम स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। हाइपरपिंग्मेंटेशन में एलोवेरा जेल को रात में सोने से पहले प्रभावित स्थान पर लगा लें। सुबह उठकर इसे धो लें।एलोवेरा में मौजूद एलोइन नामक तत्व मेलिनिन उत्पादन को कम करने में मदद करता है।
हाइपरपिंग्मेंटेशन में कच्चा आलू भी फायदेमंद होता ै। कच्चे आलू के एक टुकड़े को प्रभावित स्थान पर कुछ मिनटों तक रगड़े और फिर धो लें। आलू में एंजाइम पाये जाते है तो स्किन को हल्का करने में मदद कर सकते है।
इसके अलावा नींबू का रस और शहद भी हाइपरपिंग्मेंटेशन से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है। इसके लिए बराबर मात्रा में नींबू का रस औ शहद मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे प्रभावित जगह पर लगा लें। पंद्रह से बीस मिनट बाद धो लें। नींबू में नेचुरल ब्लीचिंग गुण होते है जबकि शहद स्किन को नमी प्रदान करता है। सेंसिटिव स्किन वाले लोगो को नींबू का रस पतला करके इस्तेमाल करना चाहिए।
दही हाइपरपिंग्मेंटेशन से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है। दही में लैक्टिक एसिड होता है जो स्किन को हल्का करने में मदद करता है। इसके लिए प्रभावित जगह पर दही लगाएं और पंद्रह से बीस मिनट बाद धो लें। टमाटर भी लगा सकते है।
पढ़ें :- Sultanpur News : आप सांसद संजय सिंह का योगी सकरार पर बड़ा हमला, कहा-यूपी में 27 हजार पाठशालाएं बंद मधुशालाएं खुलीं
टमाटर में लाइकोपीन मौजूद होता है जो स्किन को धूप से होने वाले नुकसान से बचाचा है और स्किन की रंगत को सुधारने में मदद करता है। टमाटर के गुदे को प्रभावित जगह पर लगाकर पंद्रङ से बीस मिनट तक छोड़ दें। फिर धो लें।