Homemade body scrub at home: गर्मियों में स्किन को अधिक देखभाल की जरुरत होती है। धूप, धूल और पसीने की वजह से स्किन में टैनिंग, पिंपल्स और कई समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में आज हम आपको होममेड स्क्रब बनाने का तरीका बताने जा रहे है। जिसे लगाने से न सिर्फ स्किन को टैनिंग, डेड स्किन से छुटकारा मिलगा बल्कि स्किन में निखार औऱ ग्लो भी आएगा।
पढ़ें :- Kedartal Avalanche : राजधानी लखनऊ की दो सगी बहनों के शव बरामद, हिमस्खलन में फंसे होने की खबर मिलने पर तलाश में पहुंचा था भाई
बॉडी स्क्रब बनाने के लिए आपको एक चम्मच चावल का आटा या चावल को पीसकर पाउडर बना लें। फिर इसमें चंदन पाउडर मिला लें। साथ ही एक चुटकी हल्दी और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
अगर पेस्ट बहुत गाढ़ा हैं तो आप इसमें एक चम्मच नारियल तेल मिला लें। अब इस पेस्ट को अपने शरीर के उन हिस्सोंमें लगाएं जहां डेड स्किन और टैनिंग हो। फिर हल्के हाथों से मसाज करें और पानी से धो लें। आप इसे हाथ, पैर के अलावा गर्दन, पीठ और चेहरे पर भी लगाएं।
आप इसे डेली नहाने से पहले लगा सकती है। इसे लगाने से आपको डेड स्किन से छुटकारा मिलेगा। साथ ही स्किन सॉफ्ट, स्मूद और ग्लोईंग नजर आएगी। चंदन पाउडर का फेसपैक लगाने से स्किन को निखार के साथ साथ ठंडक प्रदान करता है। धूप की हानिकारक किरणों से बचाता है।