Honda Electric 2-Wheeler : होंडा ने इंडियन मार्केट के लिए एक्टिवा ई: और क्यूसी1 को लॉन्च कर दिया है। इसके अलावा भी कंपनी आने वाले 5 सालों में भारत में 10 नए ईवी लॉन्च करने का प्लान बना रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, होंडा 2025 और 2027 के बीच 4 नए ईवी और बाकी के 6 ईवी ह 2030 तक पेश करेगी। फिलहाल इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि नए मॉडल भारतीय ग्राहकों के लिए तैयार किए जाएंगे।
पढ़ें :- Lexus ES 500e Electric Sedan : भारत में लॉन्च हुई लेक्सस ES 500e इलेक्ट्रिक सेडान ,10 एयरबैग, मसाज वाली सीट्स के साथ जानें फीचर्स
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, होंडा का मानना है कि आने वाले दशकों में भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाला बाजार होगा। इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर सेगमेंट ने भी प्रभावशाली वृद्धि दिखाई है, और कंपनी का लक्ष्य प्रति वर्ष लगभग 3 लाख यूनिट (2025 और 2027 के बीच शुरू होने वाले चार नए मॉडलों की संचयी बिक्री) बेचना है।
भारत होंडा के वैश्विक ईवी के लिए विनिर्माण केंद्र के रूप में भी काम करेगा। हाल की रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि होंडा भारत में एक समर्पित ईवी विनिर्माण सुविधा स्थापित करने पर विचार कर रही है। इसके 2028 तक चालू होने की उम्मीद है।