1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Eid Mubarak 2026 : राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने देशवासियों को दी ईद की बधाई

Eid Mubarak 2026 : राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने देशवासियों को दी ईद की बधाई

Eid Mubarak 2026 : रमजान का पाक महीना खत्म होने के बाद आज (21 मार्च) ईद उल फितर का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर पर नमाज़ अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग ईदगाह जमा हुए और सबने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारक बाद दी। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं ने देशवासियों को ईद की बधाई दी है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- राजनाथ सिंह के छोटे बेटे नीरज की बीजेपी संगठन में औपचारिक एंट्री, बोले-24 वर्षों का अटूट विश्वास, समर्पण और सेवा का सफर…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पोस्ट में कहा, “ईद-उल-फ़ित्र के मुबारक मौके पर सभी देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम बहनों और भाइयों को हार्दिक बधाई। यह त्योहार आत्मसंयम, सेवा, परोपकार एवं वंचित वर्गों के प्रति दया का भाव रखने की सीख देता है। आइए इस अवसर पर हम समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाने का संकल्प लें।” उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने एक्स पर कहा, “ईद मुबारक! यह शुभ अवसर आशा, सद्भाव और करुणा की प्रेरणा दे, और जीवन में खुशियाँ व सफलता लेकर आए।”

पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक्स पोस्ट में लिखा, “ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएँ। कामना है कि यह दिन हर ओर भाईचारे और नेकी को बढ़ावा दे। सभी लोग खुश और स्वस्थ रहें। ईद मुबारक!”लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट में वीडियो शेयर करके ईद की मुबारकबाद दी और लिखा, ” ईद मुबारक! आपको और आपके प्रियजनों को खुशी, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं।”

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा, “ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। कामना है कि चारों ओर शांति, सद्भाव और करुणा की भावना का और अधिक विस्तार हो। मैं सभी के कल्याण, सुख और उत्तम स्वास्थ्य के लिए भी प्रार्थना करता हूँ। ईद मुबारक!”

पढ़ें :- 5000 KM दूर से दागी गई मिसाइल को भी हवा में मार गिराएगा भारत, DRDO का बड़ा परीक्षण
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...