1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. SCO Meeting : रक्षा मंत्रियों की बैठक में राजनाथ सिंह में पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र कर पाकिस्तान को रगड़ा, बोले-आतंकवाद पर नहीं चलेगा डबल गेम

SCO Meeting : रक्षा मंत्रियों की बैठक में राजनाथ सिंह में पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र कर पाकिस्तान को रगड़ा, बोले-आतंकवाद पर नहीं चलेगा डबल गेम

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) बैठक में पाकिस्तान को भारत ने आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस (Zero Tolerance) का सख्त संदेश दिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने SCO रक्षा मंत्रियों की बैठक में पाकिस्तान के सामने आतंकवाद का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। शंघाई सहयोग संगठन (SCO) बैठक में पाकिस्तान को भारत ने आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस (Zero Tolerance) का सख्त संदेश दिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने SCO रक्षा मंत्रियों की बैठक में पाकिस्तान के सामने आतंकवाद का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने साफ कहा कि आज दुनिया उग्रवाद, कट्टरपंथ और आतंकवाद जैसी बड़ी चुनौती का सामना कर रही है, और यह उभरती वैश्विक व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा है।

पढ़ें :- देश बेचने के बाद अब भगवान श्रीराम के चढ़ावे पर भी डाका? आप सांसद संजय सिंह का गंभीर आरोप

उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) का जिक्र करते हुए कहा कि इस घटना ने पूरी मानवता को झकझोर दिया। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के जरिए यह दिखाया है कि आतंकवाद के ठिकानों को अब बख्शा नहीं जाएगा। रक्षा मंत्री ने दोहराया कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति “जीरो टॉलरेंस” (Zero Tolerance)  है और SCO जैसे मंच पर भी यही संदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म या राष्ट्रीयता नहीं होती, और इससे लड़ने के लिए सभी देशों को एकजुट होकर लगातार कार्रवाई करनी होगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...