सोशल मीडिया डेस्क। हनी सिंह और बादशाह के बीच सालों पुरानी खटास एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वजह बादशाह का एक पुराना वीडियो है, जिस पर हनी सिंह के कमेंट ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है। दरअसल बादशाह हाल ही में समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में पहुंचे थे। बातचीत के दौरान समय ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने खुद अपना नाम बादशाह रखा था, इस पर बादशाह ने हां में जवाब दिया।
पढ़ें :- अजय देवगन की 'दृश्यम 3' ने रचा इतिहास? 11वें दिन कमाई में 'हनुमान अंश' को दी मात
इसके बाद सोशल मीडिया पर किसी यूजर ने बादशाह का एक पुराना वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में बादशाह कहते नजर आए कि बादशाह नाम उन्हें हनी सिंह ने दिया था। वीडियो सामने आते ही हनी सिंह ने इसे लाइक किया और कमेंट में लिखा ‘मेरी नालायक औलाद।’ इतना ही नहीं, उन्होंने वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया और इसके साथ ‘मेरी गंदी औलाद’ लिखा। हनी सिंह के इस अंदाज के बाद दोनों के बीच सालों पुराना विवाद फिर सुर्खियों में आ गया है।
Samay : Aapka naam badshah kisne diya
Badshah : MeneMeanwhile Honey paaji in comments got no chill
pic.twitter.com/1U6gyLL4pe — Gill (@Hanjigill) August 10, 2026
पढ़ें :- राजपाल यादव ने नवरात्रि पर उठाया महिला सुरक्षा का मुद्दा, बोले- 'तीन बेटियों का पिता होने के नाते होती है चिंता'
माफिया मुंदीर से शुरू हुई थी दोनों की कहानी
हनी सिंह और बादशाह ने अपने करियर के शुरुआती दौर में रैप ग्रुप माफिया मुंदीर के साथ काम किया था। इस ग्रुप में रफ्तार, इक्का और गोलू जैसे कलाकार भी शामिल थे। ग्रुप ने खोल बोतल, बेगानी नार बुरी और दिल्ली के दीवाने जैसे गाने किए। बाद में किसी वजह से ग्रुप टूट गया और दोनों की राहें अलग हो गईं।
इसके बाद कई मौकों पर दोनों के बीच मतभेद और बयानबाजी देखने को मिली। ब्राउन रंग को लेकर भी दोनों के बीच क्रेडिट का विवाद सामने आया था। बादशाह ने दावा किया था कि गाने के लिरिक्स उन्होंने लिखे थे जबकि हनी सिंह ने बीट्स तैयार की थीं।
बादशाह ने बाद में देहरादून के एक कॉन्सर्ट के दौरान इस पुराने विवाद को खत्म करने की बात कही थी। दोनों के बीच रिश्ते पूरी तरह सामान्य हुए या नहीं इस पर लंबे समय से सवाल बने रहे हैं। अब हनी सिंह के ताजा कमेंट ने एक बार फिर इस पुरानी कहानी को चर्चा में ला दिया है।