मुंबई। सिंगर हनी सिंह (Singer Honey Singh) अपने बेहतरीन गानों के लिए जाने जाते हैं। इस बार वह बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर (Bollywood actress Vaani Kapoor) और एपी ढिल्लन के साथ गाना ‘आदत’ लेकर आए हैं। 3 मिनट 42 सेकेंड के वीडियो में हनी सिंह (Honey Singh) गाना गा रहे हैं और वाणी कपूर के साथ डांस भी कर रहे हैं। यह गाना एल्बम ’51 ग्लोरियस डेज’ के तहत आया है।
पढ़ें :- Women’s Premier League 2026 : ओपनिंग सेरेमनी में हरनाज और जैकलीन ने बढ़ाया पारा, अब हनी सिंह की धूम
वाणी कपूर ने दो लोगों के साथ किया डांस
गाने में देखा जा सकता है कि वाणी कपूर ने कई बेहतरीन आउटफिट में डांस किया है। गाने में वह कभी एपी ढिल्लन के साथ डांस कर रही हैं तो कभी हनी सिंह के साथ डांस कर रही हैं। गाने में समुद्र, स्विमिंग पूल, घोड़े के अस्तबल और शानदार घर नजर आए हैं।
गाने के लेखक और निर्देशक
‘आदत’ के लिरिक्स हनी सिंह, एपी ढिल्लन, शिंदा कहलों और जैकबार्स ने लिखे हैं। विनोद वर्मा ने इस गाने को म्यूजिक दिया है। गाने के वीडियो के निर्देशक मिहिर गुलाटी हैं। इसे इंस्टाग्राम के अलावा यूट्यूब पर भी देखा जा सकता है। लगभग तीन घंटे में इस गाने को यूट्यूब पर 7 लाख 81 हजार व्यूज मिल चुके हैं।