Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 20 नवम्बर 2026 का राशिफल : देवउठनी एकादशी के दिन इन तीन राशियों को धनलाभ का योग, मेष से मीन राशि के लिए कैसा होगा आपका दिन?

20 नवम्बर 2026 का राशिफल : देवउठनी एकादशी के दिन इन तीन राशियों को धनलाभ का योग, मेष से मीन राशि के लिए कैसा होगा आपका दिन?

By शिव मौर्या 
Updated Date

20 नवम्बर 2026 का राशिफल : 20 नवंबर शुक्रवार को देवउठनी एकादशी है। शुक्रवार का दिन खास तौर पर मां लक्ष्मी का दिन माना जाता है। 20 नवंबर को जहां कुछ राशियों पर काम का दबाव आ सकता है तो वहीं कुछ घर-परिवार के साथ अच्छा समय बीता सकते हैं। वहीं कुछ के लिए धन लाभ वाली स्थिति भी बनेगी। तो चलिए आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानते हैं कि 20 नवंबर के दिन मेष से लेकर मीन राशि समेत कुल 12 राशियों का दिन कैसा जाने वाला है?

पढ़ें :- 19 नवम्बर 2026 का राशिफल : गुरुवार को 'वाशी योग' में मेष, वृषभ समेत 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, आर्थिक लाभ के योग

मेष – आज कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता और आत्मविश्वास बढ़ेगा। रुके हुए कार्यों में प्रगति हो सकती है। धन के मामले में जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृषभ – आज आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी और व्यवसाय में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। अनावश्यक खर्च से बचें।

मिथुन – आज आपकी वाणी और बुद्धिमत्ता कार्यों को सफल बनाने में सहायक होगी। नए संपर्क लाभदायक हो सकते हैं। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है।

कर्क – आज पारिवारिक मामलों में आपका सहयोग महत्वपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से समाधान मिलेगा। धन के लेन-देन में सावधानी रखें।

पढ़ें :- 15 नवम्बर 2026 का राशिफल: छठ महापर्व पर रवियोग का महासंयोग, मेष, मिथुन सहित 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग

सिंह – आज मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन सकते हैं। नौकरी और व्यवसाय में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आज अहंकार और क्रोध से बचें।

कन्या – आज योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने की आवश्यकता है।

तुला – आज साझेदारी और व्यावसायिक संबंधों में लाभ मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। रुका हुआ धन मिलने की उम्मीद हो सकती है।

वृश्चिक – आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग ला सकती है। विरोधियों से सतर्क रहें। पारिवारिक जीवन में छोटी बातों को विवाद न बनने दें।

धनु – आज भाग्य का सहयोग मिलने से कुछ महत्वपूर्ण कार्य पूरे हो सकते हैं। विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी पड़ सकती हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

पढ़ें :- 13 नवम्बर 2026 का राशिफल : कर्क, तुला और मकर राशि वालों के लिए खुलेगा तरक्की का द्वार, धन लाभ के बनेंगे योग

मकर – आज जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आपकी मेहनत सफलता दिलाने में सहायक होगी। नौकरी में धैर्य रखें। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान करें।

कुंभ – आज नए विचार और योजनाएं लाभदायक साबित हो सकती हैं। व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

मीन – आज रचनात्मक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नौकरी और व्यवसाय में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। भावनाओं में बहकर आर्थिक निर्णय लेने से बचें।

Advertisement