Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 06 अक्टूबर 2025 का राशिफलः आज के दिन इन राशियों के पूरे होंगे सभी काम, भगवान भोलेनाथ की बरसेगी कृपा

06 अक्टूबर 2025 का राशिफलः आज के दिन इन राशियों के पूरे होंगे सभी काम, भगवान भोलेनाथ की बरसेगी कृपा

By शिव मौर्या 
Updated Date

Aaj Ka Rashifal

06 अक्टूबर 2025 का राशिफलः सोमवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, मिथुन राशि के लोगों का रचनात्मक प्रयास अब फल देने लगेंगे।

पढ़ें :- 03 मार्च 2026 का राशिफल: पुराने संपर्क से फायदा मिल सकता है...जानिए आप भी क्या कहते हैं आपके सितारे?

मेष – आज आपकी भावनाएं तीव्र हो सकती हैं। आज निजी रिश्तों में संवाद साफ रखें। कार्यक्षेत्र में आज नए विचार उभर सकते हैं।

वृषभ – आज पार्टनरशिप और साझेदारी आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगी। अपनी निजी ज़रूरतों को सामने रखें। वित्तीय मामलों में आज सोच-समझकर निर्णय लें।

मिथुन – रचनात्मक प्रयास अब फल देने लगेंगे। आपके विचारों में गहराई आएगी। संवाद में ईमानदारी रखें।

कर्क – आज परिवार और घर आज प्रमुखता पा सकते हैं। पुराने ज़रूरतों और मान्यताएँ फिर से आपके सामने आएँगी। संतुलन बनाए रखें।

पढ़ें :- 02 मार्च 2026 का राशिफल: इन राशि के लोगों का आज कार्य क्षेत्र में प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा

सिंह – आज सफलता और मान–सम्मान की संभावना है। खुद पर भरोसा रखें। लेकिन अहंकार से बचें।

कन्या – आपके अनुभव और ज्ञान आज आपके लिए सहारा होंगे। पुराने काम में सुधार हो सकता है। सपोर्टिव लोगों के साथ रहें।

तुला – सम्बंधों में आज संतुलन की ज़रूरत है। सहनशील रहें। अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करें।

वृश्चिक – आज आपका मन गहरी बातों की ओर ले जाएगा। रहस्य, मानसिक खोज,आत्म-विश्लेषण ये सब आपके ऊपर प्रभाव डाल सकते हैं।

धनु – आर्थिक मामलों पर सावधानी रखें। नए निवेश या खर्च से पहले अच्छी तरह सोचें। करियर में तीव्र प्रगति की संभावना है।

पढ़ें :- 27 फरवरी 2026 का राशिफल: इन राशियों के लिए आज उत्साह से भरा दिन है, नई योजनाओं को लेकर आप अग्रसर रहेंगे

मकर – आज दायित्व और दबाव महसूस हो सकते हैं। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। योजनाओं को छोटे कदमों में आगे बढ़ाएँ।

कुम्भ – आज नए अवसर आज सामने आ सकते हैं, विशेषकर सामाजिक एवं विचारों से जुड़े। अपनी सोच विकसित करें।

मीन – आज रूप,कला और सृजनात्मकता आपको प्रभावित कर सकती है। आज आपकी संवेदनशीलता और सहानुभूति बढ़ेगी।

 

Advertisement