Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. शुक्रवार 3 फरवरी 2023 का राशिफल: कर्क राशि के जातकों को लापरवाही नहीं करना चाहिए,जानिए आज का राशिफल

शुक्रवार 3 फरवरी 2023 का राशिफल: कर्क राशि के जातकों को लापरवाही नहीं करना चाहिए,जानिए आज का राशिफल

By अनूप कुमार 
Updated Date

शुक्रवार 3 फरवरी 2023 का राशिफल : दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) रोजाना की भविष्य का कथन करता है, जो ग्रह नक्षत्रों की चाल पर निर्भर होता है। शुक्रवार 3 फरवरी 2023 के राशिफल के अनुसार सिंह, तुला, कुंभ राशि के जातकों को बड़ा लाभ होने की संभावना है। आज इन राशि वालों को किस्मत का साथ मिलेगा। बिगड़े हुए काम बनेंगे। सुख-संपत्ति में वृद्धि होगी। वहीं कर्क राशि के जातकों को जोखिम वाले कार्य करते समय लापरवाही नहीं करना चाहिए। आइये यहां जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल कैसा रहेगा।

पढ़ें :- 08 मई 2024 का राशिफलः इन राशियों को हो सकता है धन लाभ, जानिए और क्या कहते हैं आपके सितारे?

मेष राशि
धार्मियक यात्रा पर जाने के इच्छुक लोगों को अवसर मिल सकते हैं। छात्र पढ़ाई को लेकर काफी सतर्क रहेंगे।  तबियत में सुधार होगा।

वृषभ राशि
प्रशासन के लोगों को तनाव का सामना करना पड़ सकता है। गैरजरूरी खर्चों को नियन्त्रित रखें। धार्मिक कार्यक्रम की योजना बनायेंगे।

मिथुन राशि
परिवार के साथ समय बितायेंगे। दिनचर्या काफी अनुशासित रहने वाली है। अपने कार्य को बेहतर बनाने का प्रयास करें। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।

कर्क राशि
कारोबार पर धन खर्च करना आपके लिये उचित नहीं है। मन में तनाव की स्थिति रहेगी। कुछ असमंजस का सामना करेंगे। आर्थिक स्थिति को लेकर परेशानी होने की आशंका है। कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा।

पढ़ें :- Shani Jayanti 2024: इस दिन मनाई जाएगी शनि जयंती , जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त

सिंह राशि
आपका मन पूजा-पाठ में लगेगा। आपको पुराने अनुभवों का पूरा लाभ मिलेगा। संगीत और साहित्य से जुड़े लोगों को प्रसिद्धि और सम्मान प्राप्त हो सकता है।
कन्या राशि

तुला राशि
आपका भाग्य बदलेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। सहकर्मियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। नेगेटिव लोगों के सम्पर्क में न रहें। सोचे हुए काम आसानी से पूरे  होंगे। परिवार के लोगों और मित्रों से मतभेद दूर होंगे।

वृश्चिक राशि
आज जरुरी कार्य पर धन खर्च करना पड़ सकता है। आज का दिन कठिन रहेगा। किसी से ईर्ष्या कर सकते हैं। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ बहस हो सकती है।  दूसरों पर नियंत्रण करने की प्रवृत्ति से आपको दूर रहना चाहिये। सोच समझकर कागजातों पर दस्तखत करें।

धनु राशि
वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।  योजना के अनुसार आपके कार्य पूरे हो जायेंगे। दफ्तर में अधिकारी आपके ऊपर काफी निर्भर रहेंगे। कारोबार में बड़े सौदे पूरे करेंगे। दिनभर प्रसन्न रहेंगे।

मकर राशि
किसी के इलाज में धन खर्च कर सकते हैं। घर का माहौल अच्छा रहेगा। समाज से जुड़े कार्यों में हिस्सा लेंगे।

पढ़ें :- Akshaya Tritiya 2024 : अक्षय तृतीया पर बन रहा गजकेसरी राजयोग , स्नान दान करने से  मां लक्ष्मी  की कृपा प्राप्त होगी

कुंभ राशि
आपकी किस्मत बुलंदी पर रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति बदलेगी। कारोबार में अधिक लाभ मिलेगा। किसी के ऊपर भी तत्काल विश्वास न करें। भीड़भाड़ वाली जगहों पर न जाएं।  आपके मन में ज़िम्मेदारी का भाव रहेगा। पारिवारिक कार्य पूरे करेंगे।

मीन राशि
इन जातकों को अपने क्रोध पूर्ण व्यवहार से बचना चाहिए।आत्मप्रशंसा से बचें। कॉर्पोरेट सेक्टर में काम करने वालों को लाभ होगा। बहसबाजी से दूर रहें।

 

Advertisement