Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 3 जनवरी 2021 का राशिफल: आज इन राशियों को भारी पड़ सकती है कोई पुरानी गलती, जानिए अपनी राशि का हाल

3 जनवरी 2021 का राशिफल: आज इन राशियों को भारी पड़ सकती है कोई पुरानी गलती, जानिए अपनी राशि का हाल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशि

अगर हम मेष राशि वालों की बात करे तो इस राशि के लोगों को लापरवाही में फैसला करने से बचना चाहिए, वरना नुक्सान भी हो सकता है। जी हां व्यर्थ में पैसे खर्च न करे। हालांकि पारिवारिक सुख और धन में बढ़ोतरी होगी, लेकिन किसी की बात से आपका मन दुखी हो सकता है।

पढ़ें :- Guru Gochar 2024 : देव गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन बनाएगा मालामाल , शुभ समाचार मिल सकते हैं

वृषभ राशि

इस राशि के लोगों को मानहानि के चक्कर से दूर रहना चाहिए और अगर आप किसी के साथ रिलेशन में है, तो फिलहाल शादी करने के लिए यह सही समय नहीं है। जहाँ एक तरफ आपके उच्च अधिकारी आपके काम से खुश होंगे, वही दूसरी तरफ आपको अपने दोस्तों से सरप्राइज मिल सकता है। इसके इलावा आपके निजी जीवन में कोई अच्छी बात हो सकती है और अगर आप कही बाहर जाना चाहते है, तो ये सही समय नहीं है।

मिथुन राशि 

इस राशि के लोगों के अपने परिजनों के साथ संबंध बेहतर होंगे और आप बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। बहरहाल शाम का समय जीवनसाथी और पार्टनर के साथ ही बिताएं और गाय को रोटी जरूर खिलाएं। इसके इलावा किसी भी बड़ी मुश्किल से घबराने की बजाय धैर्य से उसका सामना करे।

पढ़ें :- Summers Protect Basil Plant : गर्मियों में तेज धूप से ऐसे बचाएं पवित्र तुलसी का पौधा , जानें क्या करना चाहिए

कर्क राशि 

इस राशि के लोगों के जीवन में चुनौती और टकराव के हालात उत्पन्न हो सकते है, जो आपके हित में नहीं होंगे। ऐसे में आपको फिजूल के तनाव और अपमान की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है।

सिंह राशि

इस राशि के लोगों का अपने बड़े भाई या पिता से विचार न मिलने के कारण मतभेद हो सकता है, लेकिन यकीन करे कि वे आपका भला ही चाहते है। इसके इलावा आज कोई खुशी की खबर मिल सकती है और आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। हालांकि आपने जो नयी योजनाएं शुरू की है, उनके परिणाम आपको अपनी उम्मीद के अनुसार नहीं मिलेंगे।

कन्या राशि

पढ़ें :- Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन घर ले आएं ये चीजें, मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा

इस राशि के लोगों के विचारों और बात करने के तरीके की खूब तारीफ होगी और पैसों का लेन देन करने से पहले अच्छी तरह से जरूर सोच ले। वही शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों और विद्यार्थियों को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि

इस राशि के लोगों को घर के अधिक कामों की वजह से तनाव हो सकता है। ऐसे में गणेश पूजन जरूर करे, इससे आपको लाभ होगा। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन में परेशानियां उत्पन्न हो सकती है और स्वास्थ्य को लेकर भी सतर्क रहने की जरूरत है। बहरहाल हंसी मजाक में कही गई बातों को गंभीरता से लेने की गलती कभी न करे।

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोगों को जिनसे पैसे लेने है, उनसे वसूली करने के लिए यह सही समय है। वही जो लोग रचनात्मक कार्य में रूचि रखते है, उन्हें सफलता मिल सकती है, लेकिन आपको अपने इंटर पर्सनल स्किल्स को बेहतर बनाने की जरूरत है। इसके इलावा प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए यह सही समय है।

धनु राशि 

पढ़ें :- Shukra Asta 2024:  विवाह के कारक ग्रह शुक्र हुए अस्त, नहीं होंगे शुभ काम

इस राशि के लोग अपने काम को लेकर गंभीर नहीं है, तो इन्हें अपने काम पर पूरा ध्यान देना चाहिए। इसके साथ ही कोई पुराना लेन देन आपको परेशान कर सकता है, ऐसे में अपनी सेहत का ध्यान रखे। वही न्यायालय से जुड़े मामलों को लेकर लापरवाही न दिखाएँ, वरना भारी नुक्सान हो सकता है।

मकर राशि

इस राशि के लोगों को परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और सामाजिक रूप से भी खूब सम्मान प्राप्त होगा। इसके इलावा दिन को बेहतरीन बनाने के लिए दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं। वैसे आपको कई नए प्रोजेक्ट्स भी मिल सकते है, लेकिन साथ ही दांत संबंधी समस्या भी हो सकती है।

कुंभ राशि 

इस राशि के लोगों को बुजुर्गों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। जहाँ एक तरफ आपकी आय में वृद्धि हो सकती है, वही दूसरी तरफ आप शारीरिक और मानसिक रूप से उत्साह से भरा हुआ महसूस करेंगे। इसके इलावा आपको कुछ जरूरी फैसले लेने की जरूरत पड़ सकती है और अगर आप यात्रा करने की सोच रहे है, तो यात्रा के दौरान अपने सामान का सावधानी से ध्यान रखे।

मीन राशि

इस राशि के लोगों को नए साल में तरक्की मिल सकती है। हालांकि छोटी छोटी समस्याओं से डरने की बजाय डट कर उनका सामना करे और स्वास्थ्य को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न बरते। इसके साथ ही किसी भी काम को लेकर उसे करने से पीछे न हटे और यात्रा करने के लिए यह समय सही है।

पढ़ें :- 01 मई 2024 का राशिफलः बुधवार के दिन जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?
Advertisement