Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 12 जून 2021 का राशिफल: इन पांच राशि वालों को मिलेगी बड़ी सफलता, जानिए अपनी राशि का हाल

12 जून 2021 का राशिफल: इन पांच राशि वालों को मिलेगी बड़ी सफलता, जानिए अपनी राशि का हाल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल

आज आपको आर्थिक लाभ होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। घर में धार्मिक कार्य होंगे। लाइफ  पार्टनर से  आपको शुभ सूचना मिलेगी। ससुराल पक्ष से आपके रिश्ते मधुर होंगे। दैनिक कार्यों में बदलाव ला सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी। काम  में आप बहुत व्यस्त रहेंगे। जोखिम लेने से बचें। ।किसी रिश्तेदार के आने की संभावना है। परिवार का माहौल सुखद रहेगा। किसी दोस्त के साथ घूमने जा सकते हैं। छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया है। आज आपको कैरियर को लेकर अच्छी सूचना मिलेगी। सेहत ठीक रहेगी

पढ़ें :- Guru Gochar 2024 : देव गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन बनाएगा मालामाल , शुभ समाचार मिल सकते हैं

वृषभ राशिफल 

आपका दिन शानदार रहेगा। आप सभी जिम्मेदारियों को पूरा कर पाएंगे। जरूरी निर्णय लेने के लिए दिन ठीक रहेगा। आज धन लाभ होगा। आज आपका दिन सुखद रहेगा। खर्च नियंत्रण में रहेंगे। मानसिक रूप से आप मजबूत होंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी।  आज नई योजना न बनाएं।  व्यवसाय ठीक चलेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। परिवार के किसी सदस्य के साथ मतभेद होने की आशंका है, जिससे कुछ तनाव हो सकता है। रिश्तेदारों का आगमन होगा। यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन राशिफल

आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आपकी रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। धन संबंधी स्थिति मजबूत होगी। आज पारिवारिक काम को लेकर भागदौड़ रहेगी। आज आप तनाव से दूर रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन मेंमधुरता रहेगी। जोखिम न लें। सेहत ठीक रहेगी। पदोन्नति के साथ स्थानांतरण की सूचना मिल सकती है। आज किसी को उधार न दें।रिश्तेदारों के यहां जा सकते हैं। संतान पक्ष से कुछ खुशखबरी मिलेगी। अनजान लोगों से सतर्क रहें। कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना कर सकते हैं।

कर्क राशिफल

आपका दिन ठीक रहेगा। आपको काम पर ध्यान देने की जरूरत है। व्यवसाय के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। निवेश के मौके मिलेंगे। युवा की कैरियर को लेकर दिक्कत दूर होगी। मानसिक तनाव न लें। किसी से मुलाकात होगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। दफ्तर में सहयोगी आपकी मदद करेंगे। ज्यादातर कामों में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ होगा। घर में धार्मिक आयोजन हो सकता है। सेहत को लेकर चिंता रहेगी। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा।

सिंह राशिफल

आपको काम पर ध्यान देने की आवश्यकता है।  यात्रा स्थगित करनी पड़ सकती है। निवेश के मौके मिलेंगे, लेकिन बिना जानकारी निवेश न करें। कैरियर को लेकर दिक्कत दूर होगी। नौकरी मिल सकती है।  आज आपको नए अवसर मिल सकते हैं। आपको अपनी कार्यक्षमता पर ध्यान देना चाहिए। समाज में आपकी सराहना होगी। कारोबार ठीक चलेगा। आपको कानूनी मामले में सफलता मिलेगी। बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा हो सकती है।  सेहत बिगड़ सकती है।

पढ़ें :- Summers Protect Basil Plant : गर्मियों में तेज धूप से ऐसे बचाएं पवित्र तुलसी का पौधा , जानें क्या करना चाहिए

कन्या राशिफल

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आप खुद को सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण महसूस करेंगे। कौशल बढ़ेगा। आय के नए स्रोत मिलेंगे। परिवार में किसी से बहस हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरुरत है। आपको जीवन साथी के साथ मधुर संबंध रहेगा। मित्रों का सहयोग रहेगा। किसी काम के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। पदोन्नति की सूचना मिल सकती है। रिश्तेदारों से मुलाकात के मौके मिलेंगे। आर्थिक समृद्धि प्राप्त होगी। कैरियर से जुड़े  फैसलों के लिए यह समय ठीक नहीं है।

तुला राशिफल

आज आप सतर्क रहें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। सेहत ठीक रहेगी।   आर्थिक  नुकसान हो सकता है ।  बोलचाल के दौरान सावधान रहें। बिना कारण के यात्रा ना करें। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। आज के दिन आपमें काफी जोश और उत्साह देखने को मिलेगा । व्यवसायी यात्रा पर जा सकते हैं। अब दूसरों की मदद करने के लिए प्रयास करेंगे। छात्रों को सफलता मिलेगी। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। समय पर कार्य पूरे कर पाएंगे।

वृश्चिक राशिफल

आज के दिन भाग्य का साथ मिलेगा। आर्थिक लाभ के योग हैं। आज के दिन प्रभु की आराधना करने से आपको शांति मिलेगी। आज के दिन आपको घर में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, बड़ों का आशीर्वाद लें। व्यवसाय अच्छा चलेगा। खुशखबरी मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी रिश्तेदार से लंबे समय के बाद मिल सकते हैं।अचानक नए खर्च से आपके घर का बजट बिगड़ सकता है। युवाओं की दिक्कत दूर होगी। यात्रा को टालें। विवाद से दूर रहें।

धनु राशिफल

आज  सफलता मिलेगी। यात्रा पर जा सकते हैं। आज आप अपने लगभग सभी कार्यों को आसानी से पूरा करेंगे । युवाओं को कैरियर संबंधी सूचना मिलेगी। आपकी किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। लाइफ पार्टनर का सहयोग रहेगा। आज के दिन आपको अपने सेहत को लेकर सावधान  रहने की जरूरत है। पुरानी  बीमारी उभरने की आशंका है। व्यवसाय अच्छा चलेगा। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। किसी की बात से मन को ठेस लग सकती है। तनाव लेने से बचें। खानपान का ध्यान रखें। मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं।

मकर राशिफल

आज का दिन अच्छा रहेगा।  आज के दिन आपको किस्मत का साथ मिलेगा । आज आपको कुछ नुकसान हो सकता है। व्यवसायी यात्रा पर जा सकते हैं। खुशखबरी मिलेगी। खानपान का ध्यान रखें। बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। पारिवार की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करें। सेहत ठीक रहेगी। मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं । छात्रों को अधिक मेहनत करनी होगी। बेवजह खर्च न करें। नई योजना या फैसला लेते समय पहले विशेषज्ञों की राय जरूर लें। मित्रों या रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है।

पढ़ें :- Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन घर ले आएं ये चीजें, मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा

कुंभ राशिफल 

निवेश करते समय सतर्क रहें। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग रहेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आज आपको जोखिम से जुड़े कार्यों से दूूर रहना होगा। वाहन चलाते समय सावधान रहें। मन प्रसन्न रहेगा।  आज  परिवार के साथ समय बिताने का प्रयास करें। छात्रों का पढ़ाई लिखाई में मन नहीं लग पाएगा। नए खर्च से बजट प्रभावित हो सकता है। धैर्य रखें। सेहत ठीक रहेगी। यात्रा पर जा सकते हैं।  किसी कार्य को न टालें। किसी से अनबन की आशंका है। तनाव हो सकता है।

मीन राशिफल

आज का दिन शानदार रहेगा । आपको  धन लाभ होगा। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ेगी। बुजुर्गों की सेवा करें। आज आप यात्रा को टालें। किसी काम में आलस्य न करें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। दफ्तर का माहौल अच्छा रहेगा। शुभ सूचना मिलेगी। धार्मिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। अचल संपत्ति खरीदने का प्लान बना सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। फील्ड में काम करने वाले लोगों को नए अवसर मिलेंगे।  किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। 

Advertisement