Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ग्रेटर नोएडा में खौफनाक वारदात: पहले मारी गोली फिर चाकू से काटा गला, सरेराह युवक की बेरहमी से हत्या

ग्रेटर नोएडा में खौफनाक वारदात: पहले मारी गोली फिर चाकू से काटा गला, सरेराह युवक की बेरहमी से हत्या

By शिव मौर्या 
Updated Date

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के गांव लुक्सर में मंगलवार को एक खौफनाक घटना सामने आई। यहां पर पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गयी। युवक को गंभीर हालात में अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान लुक्सर गांव निवासी नितिन के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। आरोप है कि, मृतक नितिन पर सचिन नाम युवक और उसके साथियों ने फायरिंग की थी, जिसके बाद चाकू से गला काट दिया।

पढ़ें :- सेमीकंडक्टर यूनिट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, बोले-आज भारत विकसित होने के लक्ष्य पर बहुत तेजी से कर रहा काम

पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया कि, मृतक और आरोपियों के बीच पुरानी रंजिश थी, जिसके कारण उन्होंने वारदात को अंजाम दिया है। वहीं, इस घटना को लेकर इलाके में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गए।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मीडिया सेल के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है। मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मृतक के परिजनों का कहना है कि नितिन नागर गांव लुक्सर का निवासी था। वह अपने घर से लगभग तीन घर दूर दुकान पर शैम्पू लेने गया था। नितिन पेशे से व्यवसायी था और पानी की बोतल पैकेजिंग का काम करता था। तीन आरोपी ने उसे घेरकर सरेराह आरोपी गोली मारी और चाकू से गला काटा है। वहीं, इस घटना की वीडियो सामने आयी है।

 

पढ़ें :- 'भारत-रूस इस समय-परीक्षित साझेदारी को और मजबूत कर रहे...' PM मोदी ने यूपी अंतर्राष्ट्रीय ट्रेड शो-2025 में बड़ा बयान
Advertisement